फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Case filed against attackers of brick kiln worker

ईट-भट्ठा मजदूर के हमलावरों पर केस दर्ज

Sun, 29 Aug 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Case filed against attackers of brick kiln worker
ईंट-भट्ठा मजदूर के हमलावरों पर केस दर्ज
विज्ञापन

- कोइलसवा गांव के ईंट-भट्ठे के मजदूर के साथ हुई थी मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव कोइलसवा के ईंट-भट्ठा पर कार्य कर रहे एक मजदूर को मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित के चाचा की तहरीर पर केस दर्ज किया है। यह मुकदमा चार व्यक्तियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने समेत विभिन्न धाराओं में हुआ है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

कोइलसवा गांव के निवासी रामदेव चौहान की तरफ से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया कि उनका भतीजा सुभाष एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है। शनिवार की रात गांव के कुछ लोग शराब के नशे में ईंट-भठ्ठे पर आए और उनके भतीजे को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पटहेरवा थाने के एसओ सुनील सिंह बताया कि कोइलसवा निवासी सुरेंद्र और देवरिया जिले के महराजपुर निवासी विकास, शिव सागर और राजन समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed