{"_id":"60cf863e8ebc3e32c93ce7a4","slug":"case-file-against-navik-kushinagar-news-gkp398863279","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंडक नदी में नाव फंसने के मामले में नाविक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंडक नदी में नाव फंसने के मामले में नाविक पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंडक नदी में नाव फंसने के मामले में नाविक पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही/बरवापट्टी। अमवाखास गांव के बरवापट्टी घाट पर गंडक नदी में बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति लिए नाव चलाने में नाविक पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
17 जून की देर शाम गंडक नदी में अमवाखास गांव के बरवापट्टी घाट पर बड़ी नाव से 150 लोगों को नाव में बैठाकर नदी पार कराई जा रही थी। नाव के इंजन में खराबी आ जाने से नाव नदी में ही फंस गई थी। नाव गंडक नदी की धारा में बहने लगी थी। अनियंत्रित नाव बहते हुए परोरही गांव के सामने जाकर लग गई थी। सूचना पर डीएम एस. राजलिंगम और एसपी सचिंद्र पटेल ने पहुंचकर लोगों को छोटी नाव से सुरक्षित बाहर निकलवाया था। इस गांव में एसडीआरएफ की टीम लगाई गई थी।
लेखपाल हीरालाल की तहरीर पर बरवापट्टी थाने की पुलिस ने आमोद राय के खिलाफ विभिन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी एसओ सुरेशचंद्र राव ने दी है।