फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Car returning from wedding procession overturns, driver injured

Kushinagar News: बरात से लौट रही कार पलटी, चालक घायल

Tue, 19 Nov 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 19 Nov 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Car returning from wedding procession overturns, driver injured
नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के कौआसार गांव के समीप सोमवार की दोपहर बारात से लौट रही एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेजवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। कौआसार-सेखुई मार्ग पर कौआसार गांव के समीप बारात से लौट रही तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिस पर चालक का नियंत्रण नहीं था। अचानक कार सड़क किनारे जाकर पलट गई। इस घटना में आलम मठिया गांव निवासी चालक ओंकार घायल हो गए। सीएचसी पर उपचार के दौरान उनकी हालत में सुधार हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed