{"_id":"67e30715a930d53029014939","slug":"car-rams-into-house-driver-injured-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-134436-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: घर में घुसी कार, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: घर में घुसी कार, चालक घायल
Wed, 26 Mar 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
पिपरा कनक। फाजिलनगर-समउर मार्ग पर स्थित पिपरा कनक गांव में सोमवार रात करीब नौ बजे अनियंत्रित तेज रफ्तार कार बाउंड्रीवाल को तोड़कर घर में घुस गई। इस दुर्घटना में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। संयोग ठीक था कि घटना के समय घर के बरामदे में बैठे घर के सदस्य बाल-बाल बच गए। पिपरा कनक निवासी आनंद गौड़ का घर फाजिलनगर-समउर मार्ग के किनारे स्थित है। सोमवार की रात में करीब नौ बजे घर के सदस्य भोजन कर घर के बरामदे में बैठकर बातचीत कर रहते थे, तभी तेज आवाज से परिवार के सभी सदस्य सहम गए। इतने देर में एक कार उनके घर की चारदीवारी तोड़ते हुए उनके घर के बरामदे के एक भाग से टकरा गई। परिवार के सभी सदस्य दौड़े कर कार चालक को बाहर निकाले।
पड़ोसी गांव अमवा महंथ निवासी कार चालक बालाजी गांव से समउर किसी आवश्यक कार्य से गया था कि लौटते समय कार अनियंत्रित होकर बाउंड्रीवाल तोड़ते घर में घुस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेते हुए चालक सीएचसी फाजिलनगर प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया।