{"_id":"6723800207e72607e20bde09","slug":"car-collides-with-bike-youth-dies-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-125693-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कार ने मारी बाइक में टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कार ने मारी बाइक में टक्कर, युवक की मौत
Thu, 31 Oct 2024 08:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 31 Oct 2024 08:09 PM IST
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के खोटही गांव के निर्भया टोले के समीप बृहस्पतिवार को लग्जरी कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने क बाद कार सड़क किनारे चली गई। सूचना पर आए खोटही चौकी इंचार्ज ने घायलों को अपनी कार से उपचार के लिए सीएचसी कप्तानगंज भेजवाया, जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के चखनी भोज छपरा निवासी कृष्ण (25) व पंकज कुशवाहा (21) निवासी चखनी भोज छपरा टोला विभूति छपरा बाइक से कप्तानगंज की तरफ से आ रहे थे कि खोटही निर्भया गांव के सामने कप्तानगंज की तरफ से आ रही लग्जरी कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चली गई। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज मौके पहुंचे और घायल दोनों को अपनी कार से इलाज के लिए कप्तानगंज सीएचसी पर भर्ती कराया। इलाज के दौरान पंकज कुशवाहा की मौत हो गई। चौकी इंचार्ज ने बताया कि घटना के बाद कार छोड़कर चालक फरार हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।