फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Businessmen agreed to DM's assurance of action, opened shops in the afternoon

Kushinagar News: डीएम के कार्रवाई के आश्वासन पर माने व्यवसायी, दोपहर बाद खोलीं दुकानें

Sat, 14 Oct 2023 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Businessmen agreed to DM's assurance of action, opened shops in the afternoon
- बिहार के कटेया थाने के हवालात में हुई युवक की पिटाई से मौत का मामला
विज्ञापन

- नाराज लोगों ने थाने पर पहुंचकर किया था बवाल, पुलिस ने 22 नामजद और 400 अज्ञात पर दर्ज किया है केस
- दो दिन से कटेया बाजार के व्यवसायी दुकानें बंद कर जता रहे थे विरोध
- पुलिस की दबिश देने से थे परेशान, थानाध्यक्ष व अन्य पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की कर रहे थे मांग


गंगुआ बाजार (कुशीनगर)। बिहार के कटेया थाने के हवालात में युवक की मौत और उसके विरोध में शनिवार की रात थाने पर हुए बवाल से नाराज व्यवसायियों ने शुक्रवार को भी सुबह से ही दुकानें बंद रखीं। वे पुलिस की तरफ से 22 नामजद और 400 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज करने तथा दबिश देने का विरोध जता रहे थे। उनकी मांग थी कि घटना के लिए जिम्मेदार थानाध्यक्ष व अन्य पुलिसकर्मियों का कहीं और स्थानांतरण किया जाए। दोपहर में बीडीओ और थानाध्यक्ष ने पहुंचकर डीएम से बात कराई। डीएम ने आश्वासन दिया कि जब तक जांच चलेगी, मुकदमे से जुड़े किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं होगी। उसके बाद व्यापारी अपनी दुकानें खोले।

शनिवार को शराब तस्करी के आरोप में तमकुहीराज थाना क्ष्रेत्र के लक्ष्मीपुर बुजुर्ग गांव के निवासी पंकज कुशवाहा की कटेया थाने के पुलिस हवालात में पिटाई से मौत हो गई थी। परिजन पंकज की मौत पुलिस की पिटाई करने व इलाज नहीं कराने की वजह से होने का आरोप लगा रहे थे। इसके बाद बिहार के कटेया बाजार व आसपास के लोग भी थाने पर पहुंच गए। दोनों तरफ के लोगों ने थाने पर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उग्र भीड़ ने कटेया थाने पर पथराव भी किया व थाना फूंकने की धमकी दे डाली। देर रात तक बवाल चला था। थाने पर हुए बवाल के मामले में पुलिस ने मंगलवार को 22 नामजद व 400 अज्ञात लोगों पर गंभीर आरोपों में केस दर्ज किया। पुलिस ने 22 नामजद लोगों में कटेया बाजार व गांव के लोगों को भी आरोपी बनाया है। इसके बाद नाराज कटेया बाजार के व्यवसायियों ने बृहस्पतिवार को दिनभर अपनी दुकानें बंद रखीं। यही हाल शुक्रवार को भी रहा। व्यवसायियों ने शुक्रवार को सुबह से अपनी दुकानें बंद रखीं। दूसरे दिन भी बाजार बंद होने की जानकारी पर कटेया के बीडीओ धीरज कुमार दुबे व कटेया के थानाध्यक्ष छोटन कुमार ने कस्बे में व्यवसायियों के साथ बैठक की और दुकानें खोलने की अपील किया, लेकिन व्यवसायी नहीं माने। इसके बाद बीडीओ ने गोपालगंज के डीएम नवल किशोर चौधरी व एसपी स्वर्ण प्रभात को कॉल कर इसकी जानकारी दी। डीएम ने व्यवसायियों को आश्वस्त किया कि जांच के दौरान किसी निर्दोष पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी। उसके बाद व्यवसायियों ने अपनी दुकानें खोलीं। इस संबंध में कटेया प्रखंड (ब्लाॅक) के बीडीओ धीरज कुमार दुबे ने बताया कि डीएम व एसपी से व्यवसायियों की बातचीत कराई गई है।डीएम से निष्पक्ष जांच का आश्वासन मिलने के बाद व्यापारी अपनी दुकानें खोलने को राजी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed