फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   businessman fear for loot

आभूषण व्यवसायी के साथ लूट से क्षेत्र में दहशत

Thu, 05 Aug 2021 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
businessman fear for loot
आभूषण व्यवसायी के साथ लूट से क्षेत्र में दहशत
विज्ञापन

- सेवरही कस्बे के व्यापारियों ने घटना पर जताई चिंता
- लूट में शामिल बदमाशों को चिह्नित कर कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। सेवरही के आभूषण व्यवसायी से बृहस्पतिवार की रात तमकुहीरोड-बरवापट्टी मार्ग के दमकला घाट के पास हुई लूट से कस्बे के आभूषण व्यवसायियों में भय बन गया है। कस्बे के 20-25 आभूषण व्यवसायी ऐसे हैं, जो क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण बाजारों में आभूषण की दुकान संचालित करते हैं और उन्हें रोज सुबह दुकान पर जाना और देर शाम वापस लौटना पड़ता है। इसके पहले भी सेवरही क्षेत्र के कई आभूषण व्यवसायी इस तरह की लूट के शिकार हो चुके हैं।
सेवरही कस्बा काफी पहले से आभूषण व्यवसाय के लिए मशहूर रहा है। क्योंकि इस व्यवसाय से सैकड़ों लोग जुड़े हुए हैं। जो आभूषण निर्माण से लेकर उसे बेचने का कार्य करते हैं। इनमें कई व्यवसायी तो क्षेत्र के तिनफेड़िया बाजार, सलेमगढ़ बाजार, गौराहा बाजार, दाहूगंज बाजार, तमकुहीराज बाजार, बभनौली बाजार, दोमाठ बाजार, लतवाचट्टी बाजार, तिवारीपट्टी बाजार, घघवा जगदीश बाजार, फाजिलनगर, समउर बाजार, परसौनी बाजार, दुदही, सिसवा नाहर, दनियाड़ी, बेदूपार आदि ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में अपनी दुकान संचालित करते है। उन्हें रोज सुबह दुकान पर जाना और देर शाम वापस सेवरही कस्बा लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम जब सेवरही कस्बा स्थित जवाहर नगर के आभूषण व्यापारी संतोष वर्मा अपने गांव खानगी बाइक से जा रहे थे। उसी दौरान तमकुहीरोड-बरवापट्टी मार्ग के दमकल घाट पर पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनके सिर पर रॉड से हमला कर दिया। नकदी, आभूषण के साथ उनकी बाइक भी लूट ली। जिला अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना ने सेवरही के आभूषण व्यवसायियों में एक बार फिर खौफ पैदा कर दिया है। उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। इस घटना पर सेवरही के चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, स्वर्णकार संघ सेवरही के अध्यक्ष अनुप सोनी, राजकुमार वर्मा, राहुल सोनी, विजय वर्मा, विनोद अकेला, सिद्धनाथ मराठा, संजय वर्मा, सोनू वर्मा, नीरज सोनी, दिनेश सोनी, प्रहलाद वर्मा, प्रभुनाथ वर्मा, गणेश सोनी, सिद्धार्थ सोनी, राज वर्मा, अनुज सोनी, शिविर वर्मा, हिमांशु वर्मा, सरल वर्मा आदि ने चिंता जताई है। इन लोगों ने पुलिस की गश्त बढ़ाने और बदमाशों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed