फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BSNL: Internet service collapsed as soon as the power cut in the city and headquarters

बीएसएनएल : शहर और मुख्यालय की बिजली कटते ही इंटरनेट सेवा ध्वस्त

Sun, 03 Oct 2021 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
BSNL: Internet service collapsed as soon as the power cut in the city and headquarters
बीएसएनएल : शहर और मुख्यालय की बिजली कटते ही इंटरनेट सेवा ध्वस्त
विज्ञापन

- बिजली न होने से पडरौना और जनपद मुख्यालय रवींद्रनगर का एक्सचेंज भी ठप
- जेनरेटर के लिए ईंधन न मिले से होती है अक्सर यह समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। उपभोक्ताओं को आए दिन बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा से परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी बारिश के समय होती है। जैसे ही बिजली आपूर्ति ठप होती है, पडरौना और रवींद्रनगर के एक्सचेंज भी कार्य करना बंद कर दे रहे हैं। शनिवार को सुबह से ही बिजली के साथ-साथ इंटरनेट सेवा भी ध्वस्त रही। इस वजह से बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड, मोबाइल, लैंडलाइन और फाइबर इंटरनेट सेवा पूरे दिन फेल रही।
बीएसएनएल की पूरी इंटरनेट सेवा बिजली आपूर्ति पर निर्भर है। जब तक बिजली आपूर्ति होती रहती है, तब तक तो समस्या नहीं आती, लेकिन जैसे ही बिजली आपूर्ति कुछ घंटों के लिए ठप होती है, बीएसएनएल का इंटरनेट भी फेल हो जाता है। बताया जाता है कि जेनरेटर कभी चलता नहीं, क्योंकि ईंधन के लिए बजट नहीं मिलता। जितनी देर यूपीएस बैकअप देते हैं, उतनी ही देर इंटरनेट सेवा चल पाती है।
विज्ञापन

बीएसएनएल के फ्रेेंचाइजीधारक सर्वेश जायसवाल ने बताया कि पडरौना शहर में सरकारी और गैरसरकारी संस्थानों के अनेक उपभोक्ता हैं। इनमें 150 ब्रॉडबैंड, 24 फाइबर, 750 मोबाइल उपभोक्ता और 175 लैंडलाइन उपभोक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही बिजली नहीं रही, जिसके चलते पडरौना और रवींद्रनगर एक्सचेंज फेल रहे। नतीजतन बीएसएनएल की पूरी संचार सेवा शनिवार को ध्वस्त रही। अधिकारियों के नंबर भी बीएसएनएल के होने की वजह से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed