{"_id":"647b882a9b7ce2c27e024fd9","slug":"bride-denyed-to-marriage-after-seenig-drunkured-groom-kushinagar-news-c-7-1-192752-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शराबी दूल्हे को देखकर दुल्हन ने किया शादी करने से इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शराबी दूल्हे को देखकर दुल्हन ने किया शादी करने से इन्कार
Sun, 04 Jun 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीकर शादी करने पहुंचा था दूल्हा, बिहार प्रांत के भुआलपट्टी गांव से सेवरही थाना क्षेत्र के तिवारीपट्टी गांव में आई थी बरात
शराब पीकर जयमाल में पहुंचा था दूल्हा, दहेज में ली गई रकम वापस होने के बाद वापस हुई बरात
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सेवरही थाना क्षेत्र के तिवारीपट्टी गांव में शुक्रवार की शाम आई बरात में जयमाल के दौरान शराब के नशे में दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद रातभर पंचायत चली। बात नहीं बनी तो पुलिस दूल्हे को थाने लेकर गई। शनिवार को दोपहर बाद करीब दो बजे लड़की पक्ष की तरफ से खर्च की गई रकम लड़के पक्ष की तरफ से वापस करने पर बरात लौट पाई।
तिवारी पट्टी गांव में शुक्रवार की शाम को बिहार प्रांत के भुआलपट्टी गांव से बरात आई थी। लड़की पक्ष की तरफ से बरातियों की आवभगत की गई। द्वारपूजा के पश्चात जयमाल की तैयारी शुरू हुई। दूल्हा के जयमाल स्टेज पर पहुंचने के थोड़ी ही देर बाद दुल्हन भी अपनी सहेलियों के साथ स्टेज पर पहुंची। दूल्हा-दुल्हन के हाथ में जयमाला दी गई। इसी दौरान दुल्हन दूल्हे को शराब के नशे में स्टेज पर डगमगाते देखकर वरमाला डालने से इन्कार कर रोने लगी।
इसकी जानकारी जब लड़की के पिता और परिवार को हुई तो वे लोग आक्रोशित हो उठे। बरातियों को रोक लिया गया। इसके बाद देर रात तक मान-मनौवल चलती रही। अन्य बरातियों को रात में ही छोड़ दिया गया, लेकिन दूल्हा सहित उसके परिवार के लोगों को रोक लिया गया। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने सेवरही पुलिस को मामले की सूचना दी। वहां पहुंची पुलिस दूल्हे को थाने लेकर गई।
विज्ञापन
शनिवार को दोपहर करीब दो बजे लड़के पक्ष की ओर से लड़की पक्ष को उनकी तरफ से खर्च सभी रकम लौटा दी गई। इसके बाद दूल्हा व उसके परिजन अपने घर चले गए।