{"_id":"613501698ebc3e6ee33a0ef1","slug":"brick-stone-in-two-sides-seven-injured-kushinagar-news-gkp408067156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटहेरवा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के मीर का पटिया टोला की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटहेरवा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के मीर का पटिया टोला की घटना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पक्षों में चले ईट-पत्थर, सात जख्मी
घायलों को फाजिलनगर सीएचसी में कराया गया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
जौरा बाजार। पटहेरवा थानाक्षेत्र के माधोपुर गांव के मीर का पटिया टोले में रविवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में ईट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, जिसमें सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि इस गांव के प्रधान ज्ञानेंद्र गौड़ और पूर्व प्रधान मीर बाबूदीन के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही है। इसे लेकर शनिवार की शाम को दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडा लेकर आमने-सामने हो गए थे। गांव के कुछ लोगों के बीचबचाव से मामला शांत हुआ। रविवार सुबह फिर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष पर मकान की छत से ईट-पत्थर चलाने का आरोप है। रविवार को हुए विवाद में एक तरफ से वर्तमान ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र गौड़, पत्नी रीता देवी सहित ज्योति और अतुल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पूर्व प्रधान की तरफ से उनके रिश्तेदार इमामुद्दीन, अल्तमश अहमद और बशर अहमद घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही एसओ सुनील सिंह, एसआई मंगेश मिश्र, हेड कांस्टेबल सूबेदार यादव, आरक्षी सुजीत पटेल, सुनील यादव घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर भेजवाए।