फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Brick-stone in two sides, seven injured

पटहेरवा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के मीर का पटिया टोला की घटना

Sun, 05 Sep 2021 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Brick-stone in two sides, seven injured
दो पक्षों में चले ईट-पत्थर, सात जख्मी
विज्ञापन

घायलों को फाजिलनगर सीएचसी में कराया गया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
जौरा बाजार। पटहेरवा थानाक्षेत्र के माधोपुर गांव के मीर का पटिया टोले में रविवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में ईट-पत्थर और लाठी-डंडे चले, जिसमें सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि इस गांव के प्रधान ज्ञानेंद्र गौड़ और पूर्व प्रधान मीर बाबूदीन के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही है। इसे लेकर शनिवार की शाम को दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडा लेकर आमने-सामने हो गए थे। गांव के कुछ लोगों के बीचबचाव से मामला शांत हुआ। रविवार सुबह फिर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष पर मकान की छत से ईट-पत्थर चलाने का आरोप है। रविवार को हुए विवाद में एक तरफ से वर्तमान ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र गौड़, पत्नी रीता देवी सहित ज्योति और अतुल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पूर्व प्रधान की तरफ से उनके रिश्तेदार इमामुद्दीन, अल्तमश अहमद और बशर अहमद घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही एसओ सुनील सिंह, एसआई मंगेश मिश्र, हेड कांस्टेबल सूबेदार यादव, आरक्षी सुजीत पटेल, सुनील यादव घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर भेजवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed