{"_id":"5d2b6b8f8ebc3e6d1766ebbf","slug":"branch-manager-replaced-kushinagar-news-gkp313782199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटाए गए शाखा प्रबंधक, नोटिस भेजने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटाए गए शाखा प्रबंधक, नोटिस भेजने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हटाए गए शाखा प्रबंधक, नोटिस भेजने की तैयारी
खड्डा। पूर्वांचल बैंक के प्रबंधक पर खाते से बीमा के नाम पर रकम काट लेने और धोखाधड़ी से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कराने समेत अन्य आरोपों की जांच होगी। शाखा प्रबंधक का तबादला कर दिया गया। इसके साथ ही उन्हें नोटिस जारी करके जवाब तलब किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
खड्डा पूूर्वांचल बैंक में खातेदारों के खाते से बिना उनकी जानकारी के बीमा के नाम पर एक हजार से पंद्रह सौ रुपये काट लिया गया। जब लोग शिकायत करने पहुंचे तो सुधार के नाम पर धोखे से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर करा लिया गया। बैंक के जिम्मेदारों द्वारा बड़ी रकम व्यापारियों व चालू खाता धारकों के खाते में भेज कर उसे अपने नजदीकियों के खाते में ट्रांसफर करा लेने की शिकायत की गई। शिकायत करने वालों ने लगभग एक करोड़ की गड़बड़ी की बात बताते हुए गहनता से जांच करने की मांग की। इसको अमर उजाला ने 12 जुलाई के अंक में (बैंक ने बीमा के नाम पर काटे एक से डेढ़ हजार)शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसको संज्ञान में लेते हुए ब्रांच मैनेजर का तबादला कर दिया गया है। इस की पुष्टि करते हुए बैंक के सीनियर मैनेजर कुशीनगर रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि ब्रांच मैनेजर का तबादला कर दिया गया है। सभी मामले में नोटिस भेजकर जवाब मांगा जा रहा है। दोषी मिलने पक कड़ी कार्रवाई की जाएगी।