फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Brajesh Kumar became president and Rajkishore became secretory.

Kushinagar News: ब्रजेश कुमार अध्यक्ष और राजकिशोर मंत्री बने

Thu, 05 Sep 2024 05:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 05 Sep 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Brajesh Kumar became president and Rajkishore became secretory.
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज में बुधवार को कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ। ब्रजेश कुमार अध्यक्ष और राजकिशोर मंत्री चुने गए। अध्यक्ष पद बराबर मत मिलने पर सिक्का उछालकर निर्णय किया गया। वहीं अन्य पदों के लिए पदाधिकारी मनोनीत किए गए।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी डाॅ. सत्येंद्र गौतम के साथ सहायक चुनाव अधिकारी डाॅ. पारसनाथ व माधवेंद्र सिंह की देखरेख में अध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हुई। सुबह 11 बजे तक उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इसमें ब्रजेश कुमार और मुबारक अली अध्यक्ष पद के लिए आमने-सामने रहे। दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक मतदान व मतगणना हुई। अध्यक्ष पद के लिए कुल मतों की संख्या 28 थी। सभी मतदाताओं ने मतदान किया, जिसमें दोनों उम्मीदवारों को 14-14 बराबर मत मिले।
विज्ञापन

मतदान प्रक्रिया से जीत का निर्णय नहीं हो सका। चुनाव अधिकारियों ने दोनों उम्मीदवारों से सहमति बनाने के लिए कुछ समय दिया, लेकिन बात नहीं बनी। सिक्का उछाल कर अध्यक्ष पद का चयन हुआ। टॉस में ब्रजेश कुमार विजेता होकर अध्यक्ष चुने गए। इसके अलावा राजकिशोर को मंत्री, विनय कुमार पाठक को संयुक्त मंत्री, प्रफुल्ल चंद को उपाध्यक्ष व संजय कुमार गोंड को कोषाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी संघ के नए पदाधिकारियों को प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्र, एकाउंटेंट आनंद प्रकाश उपाध्याय, हिमांशु मणि, विनय कुमार सिंह, संजय गोंड, विजय कुमार शर्मा, शशि कुमार, नितेश, आनंद, अभिषेक, दुर्गा द्विवेदी आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed