{"_id":"6aef86d408609925dc09c34f","slug":"body-of-a-youth-from-patharewa-found-under-suspicious-circumstances-in-ahmedabad-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-171874-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अहमदाबाद में संदिग्ध हालात में मिला पटहरेवा के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अहमदाबाद में संदिग्ध हालात में मिला पटहरेवा के युवक का शव
विज्ञापन
-10 नवंबर को घर आने की कही थी बात, अगले ही दिन मौत की मिली सूचना
- एक साल पहले बड़े भाई की भी हो चुकी है मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
उजारनाथ (कुशीनगर)। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गगलवा गांव निवासी अनूप गुप्ता (32) का शव गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक पार्क में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वह एक कंपनी में काम करते थे। खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। अहमदाबाद पुलिस की सूचना पर परिजन वहां के लिए रवाना हो गए हैं।
गगलवा गांव निवासी डॉ. सत्यनारायण गुप्ता के छोटे बेटे अनूप अहमदाबाद की एक कंपनी में कार्यरत थे। परिजन के मुताबिक, घटना से पहले उनकी घरवालों से फोन पर बातचीत हुई थी। इस दौरान उन्होंने 10 नवंबर को घर आने की बात कही थी। परिवार को उनके लौटने का इंतजार था लेकिन इससे पहले ही अहमदाबाद के एक पार्क में उनका शव मिलने की सूचना आ गई। शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था।
बताया गया कि कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर और पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजीत शर्मा को दी। उन्होंने परिजन को इसकी सूचना दी। बेटे की मौत की खबर सुनते ही घर में चीख-पुकार मच गई। कुछ ही देर में गांव के लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंचने लगे।
विज्ञापन
परिजन के मुताबिक, करीब एक साल पहले ही अनूप के बड़े भाई की भी युवावस्था में मौत हो गई थी। परिवार अभी उस सदमे से उबरने की कोशिश कर रहा था। अब छोटे बेटे की मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है।
उधर, अहमदाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर परिजन और गांव के लोग भी चिंतित हैं।