फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   body found of drowned person

Kushinagar News: नहर में डूबे व्यक्ति का तीसरे दिन आठ किलोमीटर दूर मिला शव

Thu, 29 Jun 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 29 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
body found of drowned person
पिपरी रेगुलेटर के पास मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। थाना क्षेत्र के सोहसा चौराहे पर नहर में गिरे कुहरहवा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति का शव तीसरे दिन बृहस्पतिवार को घटनास्थल से करीब आठ किलोमीटर दूर पिपरी रेगुलेटर पर मिला। एसडीआरएफ की टीम और गोताखोरों को शव की तलाश के लिए लगाया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कसया थाना क्षेत्र के कुरहवा गांव के निवासी 55 वर्षीय दुर्गा मद्धेशिया मंगलवार की शाम को बाजार करने सोहसा मठिया चौराहे पर गए थे। वहां से वह पैदल घर जा रहे थे। उसी दौरान खजुरिया नहर के पुल पर उनका पैर फिसल गया, जिससे वह नहर में गिर गए। सूचना पर पहुंची कसया की एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने पुलिस और गोताखोर की मदद से उन्हें ढुंढवाया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

उन्होंने बुधवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम बुलाई। टीम ने घटना के दूसरे दिन नहर में शव को ढूंढा, लेकिन देर शाम तक शव नहीं मिला। बृहस्पतिवार की सुबह दुर्गा मद्धेशिया का शव पिपरी गांव के पास नहर में रेगुलेटर पर मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कसया थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकलवाया। पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसया के थानाध्यक्ष डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed