फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bodies of a couple found hanging from a tree; they had a court marriage seven months ago.

Kushinagar News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला दंपती का शव, सात माह पूर्व की थी कोर्ट मैरिज

Thu, 30 Jul 2026 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bodies of a couple found hanging from a tree; they had a court marriage seven months ago.
खड्डा (कुशीनगर)। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव के बाहर बुधवार की दोपहर रितेश भारती (22) और उसकी पत्नी पूजा शर्मा (20) का शव पेड़ में लटका मिला। दोनों ने करीब सात माह पहले परिवार के लोगों की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज की थी। पड़ोसियों के मुताबिक बुधवार की सुबह पत्नी से विवाद के बाद रितेश घर से निकल गया था। कुछ ही देर बाद पूजा भी उसके पीछे गई थी। दोनों की मौत की वजह समझने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

जिंदा छपरा का रितेश और खड्डा कस्बे की पूजा एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। पढ़ाई के दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं और दोनों ने शादी का फैसला कर लिया था। रितेश ने घर में इस रिश्ते की बात रखी तो उसके पिता ने दूसरी बिरादरी की युवती होने का हवाला देते हुए विरोध जताया। इसके बाद रितेश और पूजा घर छोड़कर चले गए थे। मामला पुलिस तक पहुंचा तो दोनों लौटे। जनवरी 2026 में कोर्ट मैरिज कर रितेश पूजा के साथ अपने घर में रह रहा था।
विज्ञापन

रितेश के पिता दयानिधि भदोही में रहकर मजदूरी करते हैं, घर पर उसकी मां और दादा कविलाश घर पर रहते हैं। वहीं पूजा के पिता नेपाल में काम करते हैं। रितेश के पिता ने पुलिस को फोन पर बताया कि शादी के करीब तीन माह बाद से दोनों में छोटी-छोटी बात पर विवाद होता था। पड़ोसियों का कहना है कि बुधवार की सुबह पति-पत्नी में विवाद हुआ था। रितेश जहर खाकर जान देने की बात कहते हुए घर से निकल गया था। कुछ देर बाद पूजा भी उसके पीछे चली गई थी। काफी देर तक दोनों के वापस नहीं आने पर परिजन तलाश में निकले। गांव के बाहर लीची के पेड़ पर दोनों के शव अलग-अलग फंदे से लटके मिले। हनुमानगंज थानेदार दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि पुलिस की अब तक की जांच में खुदकुशी से जुड़े साक्ष्य नहीं मिले हैं। दोनों के मोबाइल की भी जांच की जा रही है। दोनों परिवार किसी तरह की कार्रवाई के लिए आगे नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है लेकिन इससे जुड़ा कोई साक्ष्य नहीं मिला है। घटनास्थल से घर तक जांच कराई गई। घटना की वजह पता की जा रही है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच कराई जा रही है। दोनों के परिजन कार्रवाई के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
- सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed