फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Block President of Pradhan Sangh under house arrest

Kushinagar News: प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

Wed, 20 May 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 20 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Block President of Pradhan Sangh under house arrest
दुदही। दुदही ब्लॉक संघ के अध्यक्ष व मठिया माफी गांव के ग्राम प्रधान को विशुनपुरा पुलिस ने मंगलवार की रात करीब आठ बजे हाउस अरेस्ट कर लिया। वे रात में लखनऊ में आयोजित धरने में शामिल होने जाने वाले थे।
विज्ञापन

शासन की तरफ से पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने की घोषण के विरोध और समय से या तो चुनाव कराने या ग्राम प्रधान को ही प्रशासक नियुक्त करने की मांग को लेकर प्रधान संघ की तरफ से बुधवार को लखनऊ में धरना प्रदर्शन आयोजित है। इसमें दुदही ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष विजय सिंह भी शामिल होने जा रहे थे। इसकी सूचना पर उनके घर पहुंची विशुनपुरा पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया। पुलिस ने उनके अलावा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिक्की मिश्र, अजय यादव आदि को भी उनके घर में पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है। इस संबंध में विशुनपुरा थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दुदही ब्लॉक संघ के अध्यक्ष समेत लखनऊ धरने में जाने वाले ग्राम प्रधानों को हाउस अरेस्ट किया गया है। उन्हें लखनऊ में आयोजित धरने में शामिल नहीं होने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed