फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Bike-riding miscreants entered the house and shot at the youth, creating panic.

Kushinagar News: घर में घुसकर बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर चलाई गोली, दहशत

Mon, 10 Nov 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 10 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Bike-riding miscreants entered the house and shot at the youth, creating panic.
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के बसहिया उर्फ कप्तानगंज गांव के टोला बभनौली निवासी कमलेश साहनी के बेटे पर घर में घुसकर बदमाशों ने रविवार की शाम को गोली चलाई। गोली की आवाज सुनकर गांव वाले दौड़े और ईंट पत्थर चलाने लगे। खुद को घिरता देख बदमाश मौके से बाइक छोड़ कार से भाग निकले। बदमाशों की संख्या पांच से सात बताई जा रही है। मौके पर आई पुलिस ने दो खाली कारतूस और बदमाशों की दो बाइक कब्जे में लिया। पीड़ित ने एक भाजपा के सभासद पति समेत चार नामजद और तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस के अनुसार घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन

बभनौली टोला निवासी कमलेश साहनी का बेटा आदित्य लखनऊ में रहकर काम करता है। दो साल पूर्व पूर्व भाजपा नेता को धमकी देने के मामले में पुलिस ने उसे जेल भेजा था। इसके बाद वह लखनऊ रहने लगा। छठ पर्व पर वह घर आया था, त्योहार बीतने के बाद आदित्य लखनऊ चला गया। घर पर इसका पिता और आदित्य का छोटा भाई विनय और मां श्यामसुंदरी घर पर शाम को भोजन कर रहे थे। इस दौरान दो बाइक और एक कार से करीब सात की संख्या में बदमाश पहुंचे और बिना पूछे घर में घुसकर आदित्य को बाहर निकालने की बात कहते हुए गोली चलाने लगे।
विज्ञापन

गोली विनय और इसके पीता के कंधे के पास से निकल गई और घर में छिपकर दोनों अपनी जान बचाए। गोली की आवाज सुनकर गांव वाले शोर मचाते हुए बदमाशोंं पर ईंट चलाने लगे। इसके बाद बदमाश मौके से दो बाइक छोड़ कार से भाग निकले। गोली चलने से बभनौली टोले पर दहशत फैल गया। मौके पर आई पुलिस से कमलेश ने बताया कि करीब दो साल पूर्व एक भाजपा नेता से मेरे बेटे आदित्य का विवाद हुआ था, जिसमें मुकदमा दर्ज है। इसके बाद बेटा घर नहीं रहता है। उसी की तलाश में बदमाश घर में घुसकर चार राउंड फायरिंग किए। पुलिस दोनों बाइक को लेकर थाने चली गई, दो बुलेट का खोखा पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के सभासद पति समेत चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ कमलेश ने तहरीर दिया है। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि पुरानी रंजिश में गोली चली है, किसी को लगी नहीं है। मौके से दो बाइक और खोखा बरामद किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed