{"_id":"65302ce39f0533933a066908","slug":"bike-collides-with-tree-youth-dies-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-6354-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
-तुर्कपट्टी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गुरवलिया बाजार। घर से बाजार जा रहे युवक की बाइक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही युवक के घर में मातम छा गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के छोटकी राजापाकड़ गांव निवासी सलहंत शर्मा (30) बुधवार की शाम करीब 5.30 बजे बाइक से बाजार जाने के लिए निकला। धर्मपुर नहर चौराहा से उत्तर जाने वाली सड़क पर जैसे ही बाइक मोड़ी, बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। इसकी खबर मिलते ही गांव वालों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल को सीएचसी पर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।