फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bhumi pujan of dhammhall

‘बुद्ध ने दुनिया को मानवता का संदेश दिया’

Thu, 16 Dec 2021 09:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
bhumi pujan of dhammhall
धम्महाल का भूमि पूजन करते मुख्य अतिथि केडी यादव व भिक्षु महेंद्र।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
‘बुद्ध ने दुनिया को मानवता का संदेश दिया’
विज्ञापन

- आनंद कुटी महाविहार पिपरी में धम्महाल का भूमिपूजन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। आनंद कुटी महाविहार पिपरी में धम्महाल का भूमिपूजन हुआ। मुख्य अतिथि केडी यादव ने कहा कि भगवान बुद्ध ने दुनिया को मानवता का संदेश दिया। इसे दुनिया के अधिकांश लोगों ने माना, लेकिन भारत में बुद्ध के संदेश को कम लोगों ने माना। जिसने बुद्ध के विचारों को अपनाया वह काफी विकसित हो गए।
पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह और पहलवान रामाश्रय यादव आदि ने भी समारोह को संबोधित किया। विहाराधीश व अंतरराष्ट्रीय शोध संस्थान के पूर्व अध्यक्ष भंते महेंद्र ने कहा कि पंचशील का पालन करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। भविष्य में यहां निशुल्क धर्म प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने निर्माण में सहयोग करने वालों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

भिक्षु संघ कुशीनगर के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर ने त्रिशरण पंचशील दिया व मैत्री पाठ किया। संचालन मजीबुल्लाह राही ने किया। अंत में सुबोध कुमार ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर डॉ. भंते नंदरतन, भंते अशोक, भंते मुलायम, फ्रा परवीन, पन्नेलाल यादव, हरिशंकर राजभर, डॉ. मैनेजर यादव, डॉ. आरएस यादव, डॉ. नंदकिशोर सिंह, बिजेंद्र पाल यादव, रामशरण मल्ल, विवेक गोंड, किशोर यादव, संतोष सिंह, श्रीनारायण यादव, बाबूलाल यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed