फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   BEO Has inspected schools

बीईओ ने किया निरीक्षण

Sat, 03 Jul 2021 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
BEO Has inspected schools
बीईओ ने विभिन्न विद्यालयों का लिया जायजा, जिम्मेदारों को दिया जरूरी निर्देश
विज्ञापन

कसया ( कुशीनगर)। खंड शिक्षा अधिकारी, कसया ने शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से ई-पाठशाला, ऑनलाइन क्लास संचालन समेत अन्य विभिन्न जानकारी एकत्र की तथा उन्हें जरूरी निर्देश दिया।

कसया बीईओ विजय गुप्ता शुक्रवार को क्षेत्र के मैनपुर स्थित संविलयन स्कूल पहुंचे। उन्होंने कहा कि ई-पाठशाला के संचालन में लापरवाही बरत रहे शिक्षकों पर कार्रवाई तय है। शासन ने नियमित क्लास संचालन का निर्देश दिया है। उन्होंने स्कूलों में ई-पाठशाला, ऑनलाइन क्लास, छात्रों के अधिगम स्थिति की मैपिंग, नामांकन पर जोर, लॉकडाउन में बच्चों के खाते में एमडीएम का धन भेजने की स्थिति, खाद्यान्न वितरण, प्रेरणा लक्ष्य से संबंधित कार्यो को गति देने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में बीईओ ने स्कूलों का निरीक्षण किया और संबंधित प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को उक्त सभी मानकों पर खरा उतरने का निर्देश दिया। इसके बाद बीईओ प्राथमिक विद्यालय पटेलनगर, प्राथमिक विद्यालय प्रेमनगर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सपहा आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान रणजीत सिंह, संजय यादव, राजन तिवारी, पीएन राय, तबस्सुम, नेहा सिंह, अर्चना, संतोष कुमार, श्वेता त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed