फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Be careful...the road is shiny but the drain slab ahead is broken.

Kushinagar News: सावधान..सड़क चकाचक लेकिन आगे टूटा है नाली का स्लैब

Fri, 13 Feb 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 13 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Be careful...the road is shiny but the drain slab ahead is broken.
पटहेरिया में नाला के लिए खोदे गया गड्ढा।संवाद
पडरौना। शहर के मोहल्लों में यदि आप किसी साधन से जा रहे हैं तो वाहन की गति धीमी रखें। शहर के मोहल्लों में बनी सड़क तो चकाचक है, लेकिन नाले और नालियों पर लगे स्लैब क्षतिग्रस्त हो गए हैं। थोड़ी भी असावधानी हुई तो दुर्घटना तय है। वहीं एनएच के पटहेरिया के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास सर्विस लेन पर बिछाई गई गिट्टियां उखड़ गई हैं। इससे आवागमन में परेशानी के साथ ही रास्ते से अनजान लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

विकास के नाम पर शहर में पाइपलाइन बिछाने और सड़क मरम्मत कराने के लिए शहर के मुख्य मार्गों से लेकर गलियों तक निर्माण कार्य चल रहा है। कई मोहल्लों में सड़क का निर्माण कार्य पूरा भी हो गया है, लेकिन सड़कों से होकर निकली नालियों पर बने स्लैब क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नवनिर्मित सड़क से लोग फर्राटा भरते हैं, लेकिन सड़कों के बीचोंबीच क्षतिग्रस्त नाली के स्लैब पर बने गड्ढों में गिरने का खतरा बना रहता है। शहर के ओंकारवाटिका कॉलोनी में एलआईसी कार्यालय के पास से जाने वाली सड़क का हाल ही में निर्माण हुआ है, लेकिन नालियों पर पहले का लगा स्लैब कई जगह क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर 1:30 बजे इस रास्ते जा रहे भूतनाथ कॉलोनी के पप्पू पांडेय जैसे ही मोहल्ले के एक खाली प्लॉट के पास पहुंचे, तो अचानक क्षतिग्रस्त स्लैब देख अनियंत्रित हो गए। गनीमत रही कि वे खुद को संभाल लिए, नहीं तो हादसा हो सकता था। इसी सड़क पर कुछ दूर आगे भी नाली पर लगा स्लैब टूटा था। 1:45 बजे इस रास्ते से ओंकार वाटिका निवासी राजकुमार साइकिल से जा रहे थे। खाली पड़े प्लाट से एक बकरी भागकर सड़क की तरफ आई। उसको बचाने में वे अनियंत्रित हो गए। इस तरह के क्षतिग्रस्त स्लैब शहर की मुन्ना कॉलोनी, गुदरी बाजार जैसे कई मोहल्लों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्ना कॉलोनी में इंटरलाकिंग सड़क जगह-जगह टूट गई है। गड्ढे बनने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाके गुदरी बाजार में सीवेज के लिए खोदाई कर छोड़ दिया गया है। इससे आवागमन में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। यही हाल धर्मशाला रोड व दरबार रोड पर छुछिया गेट के सामने गड्ढा बना हुआ है। इन्हें ठीक करवाने को लेकर पालिका प्रशासन की ओर से कोई संजीदगी नहीं दिखाई दे रही है। यहीं नहीं मोहल्लों में निर्माणाधीन सड़कों के आगे पीछे संकेतक नहीं लगा है। इसके चलते इस रास्ते आवागमन करने वाले लोग जब निर्माणाधीन कार्य स्थल पर पहुंचते हैं, तब उन्हें पता चलता है कि रास्ता खराब है। उन्हें लौटकर दूसरे रास्ते से अपने गंतव्य की तरफ जाना पड़ता है।
शहर के अंबे चौक से गैस एजेंसी की तरफ से जाने वाली सड़क निर्माणाधीन है। इस पर करीब दो माह से गिट्टी बिछाकर छोड़ दिया गया है। इसका निर्माण कार्य कब शुरू होगा? इसके बारे में नगर पालिका के जिम्मेदारी सही जवाब नहीं दे रहे हैं। इस सड़क के आगे-पीछे निर्माण कार्य होने का संकेतक भी नहीं लगा है, जिसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। यहां बसे सुरेश चौधरी, पियूष सिंह, सत्येंद्र गुप्ता, रामअशीष चौहान आदि ने बताया कि सड़क पर बिछी गिट्टियों के चलते मोहल्ले के लोग आवागमन के लिए दूसरे रास्ते का प्रयोग करते हैं। जो लोग इस सड़क किनारे बसे हैं उन्हें इसी रास्ते घर आने की मजबूरी है। कई बार बाइक सड़क पर बिछाई गई गिट्टियों पर फिसल जाते हैं। सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

0




शहर में जहां सड़कें व नाली-नालों के ऊपर के स्लैब क्षतिग्रस्त हैं। उन्हें पालिका कर्मियों व वार्डों के सभासदों से जानकारी ली जा रही है। नवीनीकरण व मरम्मत कार्य के लिए मुकम्मल योजना तैयार की जाएगी। ताकि शहर को चमकाया जा सके। - संतराम सरोज, ईओ, पडरौना।
0



विकास जरूरी है, लेकिन योजनाबद्ध तरीके से। यदि समय रहते इन गड्ढों को नहीं भरा गया और सड़कों की मरम्मत नहीं की गई, तो आगामी मानसून में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। प्रशासन को चाहिए कि वह ठेकेदारों पर सख्ती बरते और कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा कराए। -सैफ अली, गुदरी बाजार।


0



शहर में जगह-जगह विकास के नाम पर खोदाई कर छोड़ दी गईं सड़कें शहवासियों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। इसके अलावा मेरे वार्ड में जल निकासी के लिए बने नाले का स्लैब महीनों से टूटा पड़ा हुआ है,उसे स्लैब डलवाने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। - राकेश मद्धेशिया, ओंकार वाटिका।


0

सर्विस लेन पर उखड़ी गिट्टियां बढ़ा रहीं लोगों की परेशानी

पटहेरवा। हाईवे स्थित पटहेरिया चौराहे के क्राॅसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते रजवटिया तक यात्रा जोेखिम भरा है। कार्यदायी संस्था की तरफ से सर्विस सड़क का काम पूरा नहीं कराने और अधूरे नाली निर्माण से लोगों को सांसत हो रही है। अधूरे कार्य के चलते और सर्विस सड़क की उखड़ रही गिट्टियां लोगों की परेशानियां बढ़ा रही हैं। चौराहे पर हर दिन छोटी बड़ी दुर्घटना हो रही है।

चौराहे पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। ओवरब्रिज निर्माण शुरू होने से स्थानीय दुकानदार क्षेत्र के लोगों और बाजार आने जाने वाले लोगों में इसके निर्माण होने से सहूलियत मिलने की उम्मीद है। लेकिन निर्माण कार्यदायी संस्था और एनएचएआई के मनमानी कार्य से लोग परेशान हैं। पटहेरवा ओवरब्रिज के पास से रजवटिया तक एक लेन को बंद कर कार्यदायी संस्था ने हाईवे की एक ही लेन से आवाजाही करा रही है। इससे चौराहे पर पडरौना से आने वाले वाहन, हाइवे पर यही से उतरकर पडरौना की तरफ जाते हैं, जबकि मुख्य सड़क एक ही लेन चलती है। दुकानदार संजय सिंह का कहना है कि कार्यदायी संस्था की लापरवाही और धीमे कार्य के चलते लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। कोई भी काम सुचारू नहीं किया जा रहा है। सर्विस सड़क की गिट्टियां उखड़ रही हैं। नाली अधूरी है। दुकानदार व्यास तिवारी का कहना था कि सर्विस सड़क पर गिट्टी गिराकर छोड़ देेन से वाहन चालक फिसल कर गिर रहे हैं। वनवे सड़क पर किसी तरह का संकेतक नहीं लगा है। चौराहे पर हाईवे से समउर व बिहार के लिए निकलने वाली सड़क पर नाली के लिए गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है। इससे यहां से वाहनों को घुमाकर निकालना किसी मुसीबत से कम नहीं है।

पटहेरिया में नाला के लिए खोदे गया गड्ढा।संवाद

पटहेरिया में नाला के लिए खोदे गया गड्ढा।संवाद

पटहेरिया में नाला के लिए खोदे गया गड्ढा।संवाद

पटहेरिया में नाला के लिए खोदे गया गड्ढा।संवाद

पटहेरिया में नाला के लिए खोदे गया गड्ढा।संवाद

पटहेरिया में नाला के लिए खोदे गया गड्ढा।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed