{"_id":"690e5336d7a36535c90ae5b5","slug":"barhni-asansol-special-train-will-stop-operating-from-today-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148526-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आज से बंद हो जाएगा बढ़नी-आसनसोल स्पेशल का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आज से बंद हो जाएगा बढ़नी-आसनसोल स्पेशल का संचालन
Sat, 08 Nov 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। कप्तानगंज थावे रेलमार्ग पर 17 अक्तूबर से आठ नवंबर के बीच चार फेरा के लिए चल रही बढ़नी- आसनसोल स्पेशल ट्रेन शनिवार को अपना अंतिम फेरा पूरा कर बंद हो जाएगी। इस ट्रेन को प्रत्येक शुक्रवार को शाम चार बजे से बढ़नी से आसनसोल के लिए व प्रत्येक शनिवार को 12.30 बजे आसनसोल से बढ़नी के लिए चलाए जाने की मंजूरी मिली थी। लोगों का कहना है कि इस स्पेशल ट्रेन के चलाए जाने से यात्रियों को यात्रा करने में काफी सहूलियत थी। इस रूट पर इस ट्रेन की उपयोगिता को देखते हुए लोगों ने इस ट्रेन का संचालन आगे भी जारी रखे जाने की मांग की है।
पूर्वोत्तर रेलवे ने त्योहारों पर ट्रेनों में यात्रियों के भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से 17 अक्तूबर से 8 नवंबर के बीच कप्तानगंज -थावे रेलमार्ग पर 05056/05055 बढ़नी-आसनसोल स्पेशल ट्रेन को चार फेरा के लिए चलाए जाने की मंजूरी दी थी। इस ट्रेन का चौथा व अंतिम फेरा शनिवार को पूरा होने वाला है, जिसके बाद यह ट्रेन बंद हो जाएगी। लोगों का कहना है कि वैसे तो इस रूट साबरमती-थावे एक्सप्रेस, छपरा-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस, छपरा-अमृतसर एक्सप्रेस, लालकुआं-कोलकाता एक्सप्रेस आदि कई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है, लेकिन किसी ट्रेन का परिचालन सिद्धार्थनगर, बढ़नी, आनंदनगर व गोरखपुर के रास्ते नहीं होता है, जबकि यह ट्रेन चितरंजन, जसीडीह, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर आदि जगहों की यात्रा के लिए काफी मुफीद मानी जा रही है।
लोगों का कहना है कि इस ट्रेन के बंद हो जाने से इस रूट के यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। क्षेत्र के अशोक कुमार वर्मा, जयंत गुप्ता, राहुल सोनी, अभिषेक शुक्ल, दिवाकर दत्त आदि ने इस रूट पर इस ट्रेन की उपयोगिता को देखते हुए इस ट्रेन का संचालन आगे भी जारी रखे जाने की मांग की है।