{"_id":"67913f01a141b1fa420f4c47","slug":"bank-cashiers-body-found-on-bed-in-locked-room-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-130706-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बंद कमरे में बिस्तर पर बैंक के कैशियर की मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बंद कमरे में बिस्तर पर बैंक के कैशियर की मिली लाश
Thu, 23 Jan 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में बुधवार की सुबह एक बैंककर्मी का शव उसके कमरे में मिला। इसकी खबर मिलते ही मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। फाटक तोड़कर पुलिस की मौजूदगी में शव को बाहर निकाला गया। रात में बंद कमरे में ब्लोअर चलाकर बैंककर्मी सोया था। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
गोरखपुर के कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर निवासी 30 वर्षीय उज्ज्वल अग्रवाल कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी के यूपी बड़ौदा बैंक में कर्मचारी थे। उनके पिता राजू अग्रवाल भी बैंककर्मी थे। उनकी सेवाकाल में ही मौत हो गई तो बेटे उज्ज्वल को अनुकंपा से नौकरी मिली थी। बैंककर्मी अग्रवाल नगर पालिका के पंडित दीनदयाल नगर में एक मकान में किराए पर कमरा लेकर अकेले रहते थे। रात को भोजन करके वह अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह काफी देर तक उनका फाटक नहीं खुला और सफाई करने के लिए पहुंची महिला ने आवाज दी तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी।
मोहल्ले के लोग पहुंचे और उज्ज्वल के कमरे का फाटक पीटने लगे, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को तोड़वाया तो बैंककर्मी की बिस्तर पर लाश पड़ी थी। पुलिस ने घर वालों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कमरे में ब्लोअर फुल स्पीड में चल रहा था और चारों तरफ से कमरा बंद था। उज्ज्वल के नाम से खून निकल रहा था। ऐसे में लोग ब्लोअर चलने के कारण सांस रुकने से मौत हुई है।