{"_id":"69fba573d105c743420187a0","slug":"bank-accounts-of-musahar-women-were-opened-and-money-was-demanded-from-them-for-cyber-fraud-only-to-be-informed-after-receiving-a-notice-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-159321-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मुसहर महिलाओं के बैंक खाते खुलवाकर मंगाई साइबर ठगी की रकम, नोटिस मिला तो हुई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मुसहर महिलाओं के बैंक खाते खुलवाकर मंगाई साइबर ठगी की रकम, नोटिस मिला तो हुई जानकारी
Thu, 07 May 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 07 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
पडरौना (कुशीनगर)। जंगल नाहरछपरा गांव में मुसहर समुदाय के लोगों से बड़े पैमाने पर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। सरकारी योजना का लाभ देने के लिए आउटसोर्सिंग पर स्वच्छ भारत मिशन में तैनात खंड प्रेरक पर जालसाजी का आरोप है।
आरोप है कि बैंक खाता खुलवाने और उनमें अवैध रूप से रकम मंगाकर निकाल लिया गया। नाहर छपरा की सात महिलाओं पर हरियाणा के रोहतक जिले के करनाल थाने में साइबर फ्राड का प्राथमिकी दर्ज है। दो दिन पहले रोहतक पुलिस का नोटिस मिला तो महिलाओं को जालसाजी की जानकारी हुई। एसपी और डीएम से मिलकर महिलाओं ने शिकायत की। एसपी ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना में पडरौना ब्लॉक में अभिजीत राय आउटसोर्सिंग पर खंड प्रेरक था। पडरौना कोतवाली जंगल नाहरछपरा गांव के 50 से अधिक मुसहर परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए सहयोग राशि मंगाने का झांसा देकर बैंक ऑफ इंडिया शाखा में खाता खुलवाया। खाता खुलवाने के बाद महिलाओं के नाम पर चेक और एटीएम कार्ड जारी कराकर अपने पास रख लिया। इनके दस्तावेज पर सिम कार्ड भी जारी कराया है। दो दिन पूर्व हरियाणा जिले के रोहतक जिला के करनाल थाने से चोकट मुसहर की पत्नी लक्ष्मिनिया, राजेश की पत्नी बिंदू देवी समेत सात महिलाओं के नाम से नोटिस आया।
विज्ञापन
छह महिलाओं के खाते से लेन-देन हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि खाता खुलने के बाद एटीएम कार्ड, पासबुक और अन्य दस्तावेज आरोपी ने अपने पास रख लिया।
नोटिस मिलने पर खातों में पैसे आने और निकासी की जानकारी हुई। आरोप है कि आरोपी ने सिम कार्ड सक्रिय कर एटीएम और चेकबुक के जरिए खातों से पैसा निकाल लिया।