{"_id":"644ac9d3adf3adbda30bb484","slug":"badami-mangoes-came-from-chennai-kushinagar-news-c-7-1-143221-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चेन्नई से आया बादामी आम, लोकल व कपूरी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चेन्नई से आया बादामी आम, लोकल व कपूरी का इंतजार
Fri, 28 Apr 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 28 Apr 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो
अक्तूबर माह तक चलेगा आम का सीजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। फलों के राजा आम की शहर में आवक शुरू हो गई है। शुरुआती सीजन में चेन्नई व महाराष्ट्र से आए बादामी आम लोगों को खूब भा रहे हैं। हालांकि, इनके दाम अधिक हैं। 80 से 90 रुपये प्रति किलो होने के चलते हर कोई मन माफिक स्वाद नहीं ले पा रहा।
फल विक्रेताओं का कहना है कि बाहर से आम आने के चलते महंगे मिले रहे हैं। 25 मई से बाजार में लोकल आम दशहरी, कपूरी, गौरजीत, लंगड़ा किशुनभोग, मिश्री व सिप्पी आने पर भाव में नरमी आएगी। आम का सीजन अक्तूबर तक चलेगा। पडरौना शहर के सुभाष चौक, तिलक चौक, रामकोला मार्ग सहित अन्य स्थानों पर एक हफ्ते से जिले में आम की आवक शुरू हुई है।
वर्तमान में महाराष्ट्र का बादामी आम शहर में बिक रहा है। फल व्यवसायी गोरखपुर मंडी से आम की खरीदारी कर रहे हैं। फिलहाल जिले भर में रोजाना 150 क्विंटल आम की खपत हो रही है। जैसे-जैसे अन्य प्रजातियों के आम आने शुरू होंगे भाव में नरमी आती जाएगी। अगले हफ्ते केसर व तेंदुरिया आम की आवक शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
...
आम विक्रेता उसल्लाह ने बताया कि अभी आम की ब्रिकी कम हो रही है। दुकानदार सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि दिनभर में 40 से अधिक ग्राहक बादामी आम का रेट पूछते हैं। 90 रुपये किलो बताने पर वह नहीं लेते हैं।
...
आम खाने के फायदे
डॉ. संजीव कुमार सुमन ने बताया कि आम पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। आम में विटामिन ए और सी होता है। इससे त्वचा को साफ रखने में मदद मिलती है। आम हृदय को स्वस्थ रखता है। वजन कम करने व ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में सहायक होता है।