फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Baba Ladhi showed the sky to Vicky

Kushinagar News: बाबा लाढी ने विक्की काे आसमान दिखाया

Sat, 09 Nov 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 09 Nov 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Baba Ladhi showed the sky to Vicky
गुरवलिया बाजार। दुदही ब्लॉक की ग्राम पंचायत विजयपुर दक्षिण पट्टी पोखरा टोला में छठ पूजा मेले में शुक्रवार को विशाल दंगल का आयोजन किया गया। यूपी, बिहार, पंजाब, दिल्ली व राजस्थान के पहलवानों ने कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। दर्जनों पहलवानों ने रोमांचक मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी को पटकनी दी। बाबा लाढी ने विक्की काे आसमान दिखाया तो दर्शक ताली बजाने लगे।
विज्ञापन

आदित्य यादव ने सिराज, रजनीश यादव ने पवन यादव, सिंटू ने गोलू, राजकुमार ने सत्येंद्र, दुर्गेश ने चौधरी वकार और साधु यादव ने सुमंत को पटकनी दी। रिजवान गनी ने शमशेर, दुर्गेश ने चौधरी वकार, अरुण यादव ने प्रदीप यादव और रवि ने मंजेश को और निखिल ने जितेंद्र को आसमान दिखा दिया।
विज्ञापन

कुश्ती का हाथ मिला कर शुभारंभ करते राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डाॅ. शक्ति प्रकाश पाठक ने कहा कि यह मिट्टी की कुश्ती प्राचीन काल से चली आ रही है जिसमे आपसी भाईचारे के साथ पहलवान कुश्ती कला का प्रदर्शन करते हैं। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मु. इलियास अंसारी ने कहा कि युवा वर्ग इस प्राचीन कुश्ती कला को अपने जेहन में उतार कर क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कांग्रेस नेता धनंजय सिंह पहलवान, सपा नेता विपिन सिंह, जयप्रकाश यादव, गिरिजेश सिंह, शिव शंकर कुशवाहा पूर्व प्रधान, राजकुमार कुशवाहा, विनोद यादव, धर्मेंद्र सिंह, डाॅ. शेषनाथ गुप्ता, शैलेंद्र तिवारी, निर्णायक की भूमिका में कौशल गुप्ता व संचालन संयुक्त रूप से दुर्गेश मिश्र व पंकज कृष्ण शास्त्री ने किया। अंत में आयोजक ग्राम प्रधान अमावस यादव ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

तमकुहीराज। सेवरही ब्लॉक के सिसवा बुजुर्ग स्थित हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार को कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें गोरखपुर, बलिया, आगरा, देवरिया के पहलवानों ने भाग लिया। पुरुष पहलवानों के अलावा महिला पहलवानों ने भी दांव आजमाए। पहलवानों के दांव-पेच ने दर्शकों रोमांचित कर दिया। महाराजगंज के मुरारी, अमित व सूरज विजेता रहे। कुश्ती प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि भाजपा नेता अजय तिवारी रहे। इस दौरान तरया सुजान गन्ना समिति के चेयरमैन विरेन्द्र तिवारी ,जे के सिंह, ओजस्वी मिश्र ,दिनानाथ सिंह, अमरेन्द्र तिवारी, मिथलेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
पहलवानों ने दिखाया दमखम, दर्शकों ने खूब सराहा

कुश्ती प्रतियोगिता प्राचीन धरोहर है : बंटी राव
संवाद न्यूज एजेंसी

कसया। तहसील क्षेत्र के गांव भठही राजा में राम जानकी मंदिर परिसर में प्राचीन मेले में विराट दंगल का आयोजन किया गया। इसमें बिहार, नेपाल, पंजाब, गोरखपुर, बनारस, देवरिया, कुशीनगर व महाराजगंज के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। इसको देखकर दर्शकों ने खूब सराहा।

दंगल में राजेश पडरौना ने मनोज अडरौना को पटकनी दी। राजेंद्र गोरखपुर ने मुन्ना यादव गोरखपुर को पटकनी दी। अभिषेक नेपाल ने छोटू दे्वतहा को हराया। अली हुसैन देवतहा ने सोनू गोरखपुर को आसमान दिखाया। महेश गोरखपुर ने शेर बहादुर नेपाल को पटकनी दी। दिनेश गोरखपुर ने गूड्डू महराजगंज को पटकनी दी। कार्यक्रम के आयोजक मंडल के सदस्य ग्राम प्रधान सुभाष मद्देशिया ने आभार जताया। इस अवसर पर दीपक, सन्नी, रिंकू, हरेंद्र, पेशकार, अजय, राधेश्याम प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed