फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   b.tech. student dead in an accident

हादसे में बीटेक छात्र की मौत, नाराज लोगों ने की सड़क जाम

Sun, 13 Oct 2019 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
b.tech. student dead in an accident
मार्ग दुर्घटना में बीटेक के छात्र सत्यानंद की मौत के बाद चालक की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने मे - फोटो : KUSHINAGAR
हादसे में बीटेक छात्र की मौत, नाराज लोगों ने की सड़क जाम
विज्ञापन

स्कार्पियो की चपेट में आ गए थे बाइकसवार सवार दो युवक
अमर उजाला ब्यूरो
रामकोला। रविवार को मेंहदीगंज-अमडरिया मार्ग पर सौनहा गांव के निकट स्कार्पियो की टक्कर बीटेक के छात्र समेत दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद चालक स्कार्पियो लेकर फरार हो गया। गांववालों ने ट्रैक्टर ट्राली से दोनों घायलों को रामकोला सीएचसी पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बीटेक के छात्र की मौत हो गई। इसके बाद नाराज लोगों ने शाम को मेंहदीगंज में शव रखकर रामकोला-पडरौना मार्ग जाम कर दिया। रामकोला एसओ ने स्कार्पियो चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर देर शाम जाम समाप्त कराया।
रामकोला थाना क्षेत्र के पकड़ी बांगर गांव के निवासी 22 वर्षीय सत्यानंद खरवार व 21 वर्षीय अभिषेक एक ही बाइक पर बैठकर अपना खेत देखने मेहंदीगंज-अमरिया मार्ग से जा रहे थे। उसी दौरान अमडरिया की तरफ से सामने से आ रही है स्कार्पियो से टक्कर हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। इसकी सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक चालक स्कार्पियो छोड़कर फरार हो गया था। घायलों को ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्राली पर लादकर रामकोला सीएससी पर पहुंचाया। यहां दोनों की स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां सत्यानंद खरवार की इलाज के दौरान मौत हो गई, वह बीटेक का छात्र था। वहीं अभिषेक की स्थिति नाजुक देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इधर, सत्यानंद के मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। वे देर शाम शव का पोस्टमार्टम कराए और उसके बाद मेहंदीगंज में शव रखकर सड़क जाम कर दिया। वे स्कार्पियो चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही रामकोला थाने के एसओ संजय कुमार मिश्र पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। उन्होंने पीड़ित पक्ष से कहा कि तहरीर दें, ताकि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाए। इसके बाद सत्यानंद खरवार के पिता रामकृपाल खरवार ने तहरीर दी। एसओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर एक घंटे बाद करीब सात बजे जाम समाप्त कराया। उसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed