फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Attempts to murder against five people, case in assault

पांच लोगों पर हत्या के प्रयास और मारपीट का केस

Wed, 18 May 2022 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Attempts to murder against five people, case in assault
पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट में केस
विज्ञापन

पटहेरवा(कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के बंजरही में रविवार की देर रात हुई मारपीट, ईंट-पत्थर चलने के मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार की देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गोल बंद होकर मारपीट करने व अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पटहेरवा ग्राम सभा के बंजरही टोले में दो पक्षों के बीच किसी बात का विवाद था। रविवार की देर रात उन लोगों में मारपीट हो गई, जिसमें ईंट-पत्थर से हुए हमले में कई लोग घायल हो गए थे। मंगलवार की दोपहर में पीड़ित उमेश पाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद देर शाम पटहेरवा थाने की पुलिस ने दीपक, विवेक, बबलू सहित पांच नामजद लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य गम्भीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed