फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ats investigates in explosion in mosque case

एटीएस लखनऊ की टीम पहुंची बैरागीपट्टी

Wed, 13 Nov 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
ats investigates in explosion in mosque case
कुशीनगरः आरोपी युवक से पूछताछ करती एटीएस टीम। - फोटो : KUSHINAGAR
एटीएस लखनऊ की टीम पहुंची बैरागीपट्टी
विज्ञापन

मस्जिद में हुए विस्फोट में आतंकी कनेक्शन की तलाश
अलीगढ़, मऊ के साथ ही हैदराबाद और पश्चिम बंगाल तक ढूंढे जा रहे सूत्र
अमर उजाला ब्यूरो
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। अंवरवा सोफीगंज के बैरागीपट्टी टोला के मस्जिद में सोमवार को हुए विस्फोट के आतंकी कनेक्शन ढूंढे जा रहे हैं। बुधवार को एटीएस लखनऊ की तीन सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। मस्जिद की क्षतिग्रस्त दीवारें, खिड़की और दरवाजों के टूटे कांच आदि की बारीकी से जांच की। उसके बाद थाने पहुंची और गिरफ्तार चारों आरोपियों से पूछताछ की। करीब ढाई घंटे तक एसपी विनोद कुमार मिश्र से बंद कमरे में बातचीत की। मामले से जुड़े लोगों का संबंध पश्चिम बंगाल के अलावा यूपी के मऊ और अलीगढ़ तथा हैदराबाद तक है। ऐसे में जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। विस्फोट के समय को लेकर पुलिस को घटना के पीछे किसी बड़ी साजिश का अंदेशा है।
दरअसल, पुलिस को शक है कि नौ नवंबर को अयोध्या मसले पर आए सुप्रीमकोर्ट के फैसले के बाद क्षेत्र का सौहार्द बिगाड़ने के लिए यह विस्फोटक प्रयोग हो सकता था। एटीएस टीम इन्हीं बिंदुओं की जांच करने मस्जिद पहुंची और कांच के टुकड़ों से विस्फोटक की तीव्रता तथा मात्रा का अनुमान लगाया। विस्फोटक की गंध को समझने की कोशिश की। यह भी जांच की जा रही है कि तीन वर्ष से गांव में रह रहे मौलवी की पश्चिम बंगाल में किस प्रकार की गतिविधियां थीं। मुख्य आरोपी हाजी कुतुबुद्दीन अपने गांव में भी बीते वर्षों में हुईं कई घटनाओं में जिम्मेदार रहा तथा जेल भी गया है। विभिन्न वजहों से उसके अलीगढ़, मऊ, हैदराबाद से जुड़े होने से पूरा मामला बेहद संवेदनशील होता जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार मिश्र का कहना है शुरुआती जांच में बारूद के विस्फोट की पुष्टि हुई है। अब यह पता किया जा रहा है विस्फोटक की मात्रा और उसके प्रयोजन के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed