फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Assessment of load bearing capacity of soil for overbridge begins

Kushinagar News: ओवरब्रिज के लिए मिट्टी की भार वहन क्षमता का आंकलन शुरू

Sat, 08 Nov 2025 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 08 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Assessment of load bearing capacity of soil for overbridge begins
पडरौना। शहर के नोनियापट्टी के पास रेलवे क्राॅसिंग पर एल आकार में बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। कार्यदायी संस्थान ने शुक्रवार को पायल टेस्ट करते हुए मिट्टी भार वहन की क्षमता का आकलन किया। मिट्टी की भवन क्षमता का आकलन होने के बाद अन्य निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

नोनियापट्टी के पास रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले आरओबी का निर्माण कठकुईयां मार्ग के अंबे चौक से रेलवे स्टेशन रोड के बेलवा चुंगी मोड़ तक होगा। पुल 8.5 मीटर चौड़ा और 603 मीटर लंबा होगा। इसके निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था की तरफ से बोरिंग और पायलिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को कार्यदायी संस्थान ने पायलिंग कार्य करते हुए मिट्टी की भार वहन क्षमता का आकलन शुरू कर दिया। इस कार्य के पूरा होने के बाद आरओबी की भार क्षमता का आंकलन होगा। इसके बाद अन्य निर्माण कार्य शुरू होगा। रेलवे की तरफ से स्वीकृत नक्शे के अनुसार आरओबी की आकृति एल आकार की होगी। रेलवे लाइन पर 64 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसके अलावा कठकुईया रोड की तरफ से 278 मीटर और बेलवा चुंगी जाने वाली सड़क की तरफ से 265 मीटर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य होगा। इसके अलावा आरओबी के अगल-बगल बसे मोहल्ले वासियों को आवागमन में कोई परेशानी न हो इसके लिए फ्लाईओवर के नीचे सर्विस लेन का भी निर्माण होगा। इस निर्माण कार्य पर करीब 56 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अब आरओबी का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। रेलवे स्टेशन के पास रेलवे की पानी टंकी के पास बोरिंग और पायलिंग का कार्य पूर कर मिट्टी की भार क्षमता का आकलन कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के पूरा होने के बाद निर्माणाधीन आरओबी की भार क्षमता का आकलन होगा। पायलिंग का कार्य पूरा होते ही आरओबी निर्माण कार्य में तेजी आएगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि पडरौना रेलवे स्टेशन के पूरब बने रेलवे ढ़ाले पर आरओपी निर्माण कार्य शुरू है। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। शीघ्र ही निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed