फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Asked the woman and took away 38 thousand rupees

महिला से हालचाल पूछा और छीन ले गए 38 हजार रुपये

Mon, 09 May 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Asked the woman and took away 38 thousand rupees
महिला से हालचाल पूछा और छीन ले गए 38 हजार रुपये
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही के सुराजी बाजार की घटना
दुदही(कुशीनगर)। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही के सुराजी बाजार स्थित मंदिर के पास बैठे दो उचक्के एक महिला के 38 हजार रुपये छीनकर भाग गए। इस घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस ने पहुंचकर पूछताछ की। पुलिस इन उचक्कों की तलाश कर रही है।

विशुनपुर बरियापट्टी गांव के निवासी नंदलाल यादव की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि उनका खाता भारतीय स्टेट बैंक की दुदही शाखा में है। वह बैंक से 38 हजार रुपये निकालकर घर जा रही थीं। दुदही के सुराजी बाजार मंदिर के दक्षिण पीपल के.पेड़ के नीचे पहले घात लगाए बैठे दो युवक उनके पास आए। उन्हें रोककर उनका हालचाल पूछा और बातें करने लगे। उसी बीच एक ने उनका वह झोला छीन लिया, जिसमें वह रुपये रखी थीं। उसके बाद दोनों भाग खड़े हुए। मंजू के शोर मचाने पर उचक्के कुछ दूर जाने के बाद झोले में रखे रुपये निकाल लिए और बैंक पासबुक एवं झोला फेंककर भाग गए। महिला ने रोते हुए थाने जाकर सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उचक्कों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज जांचे। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। विशुनपुरा थाने के प्रभारी एसओ निरंजन राय का कहना कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed