{"_id":"625f01e0f23a3b76c45677a7","slug":"asha-and-anganbadi-workers-awarded-kushinagar-news-gkp433946321","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित
तमकुहीराज। सीएचसी तमकुहीराज के सभागार में मंगलवार को आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। तमकुहीराज के विधायक ने पुष्पगुच्छ के साथ शगुन किट देकर उनके कार्यों की सराहना की। विधायक से सम्मान पाकर स्वास्थ्य कार्यकर्ता काफी प्रफुल्लित नजर आ रहे थे।
विधायक डॉ. असीम कुमार राय ने कहा कि गांवों में स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों को मूर्तरूप देने में आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान है। सरकार भी इन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की अहमियत को समझते हुए इनकी व्यक्तिगत आवश्यकताओं को पूरा करने में लगी है। अभी प्रदेश सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि किया है। उन्होंने बेहतर कार्य करने वाली आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।
इस दौरान सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके गुप्ता, वाहिद हुसैन, प्रवीण राय, अटल बिहारी गुप्ता, अजय राय, जितेंद्र सिंह, चंद्र प्रकाश, विजय चौहान, नीतू शर्मा, अलका सिंह, रेनू राय, प्रमिला मिश्रा, किरन देवी, रश्मि राय, शकुंतला देवी, सुमन देवी, गायत्री, शशिकला, आराधना देवी, रीता देवी, सावित्री देवी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
पडरौना। नगर स्थित ब्लॉक कार्यालय के परिसर में मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय ने कहा कि सरकारी योजनाएं लोगों तक पहुंचाने में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से कार्य करती हैं। इसके लिए वे बधाई की पात्र हैं। इसके बाद उन्होंने आशा कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भाजपा पट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला मंत्री विंध्यवासिनी मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष वंदना ठाकुर, नूतन दुबे, मुन्नी तिवारी आदि मौजूद रहीं।