{"_id":"6451630b5b1c4009dc04f977","slug":"arrest-in-drugs-kushinagar-news-c-7-1-149969-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: झाड़ू लदे कंटेनर से एक क्विंटल गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: झाड़ू लदे कंटेनर से एक क्विंटल गांजा बरामद
Wed, 03 May 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 03 May 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास पकड़े गए दो गांजा तस्कर गिरफ्तार।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना/तरयासुजान। पुलिस ने नेशनल हाईवे-28 पर सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास से झाड़ू से लदे एक कंटेनर से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास 102 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस के पूछताछ में मुख्य तस्कर का नाम सामने आया है। तरयासुजान के थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात नेशनल हाईवे 28 सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। उसी समय झाड़ू लदे कंटेनर की जांच की गई। चालक के पास केबिन में 102 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। उसके साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए गए। इनकी पहचान मैनपुरी जिला के करहल थाना क्षेत्र के अतीकउल्ला निवासी प्रेमपाल सिंह पुत्र जयवीर सिंह और मैनपुरी जिला के ढेबर थाना के कमालपुर गांव निवासी जनवेश पुत्र सूरजपाल सिंह के रूप में हुई।
000000
एक खेप का मिलता था 50 हजार रुपये
पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने बताया कि उन्हें आसाम में एक व्यक्ति ने गांजा दिया। उसे दिल्ली पहुंचाने के लिए बोला। एक फेरी पहुंचाने के लिए 50 हजार रुपये मिल जाते हैं।
00000
पुलिस को चकमा देने के लिए अलग से बनवाए थे केबिन
पुलिस को चकमा देने के लिए चालक की सीट के पीछे एक अलग से केबिन बनवाए थे। झाड़ू लदा हुआ कंटेनर होने के कारण पुलिस पकड़ नहीं पा रही थी। वे आसाम से दस से अधिक चेकपोस्ट को चकमा देते हुए कुशीनगर के रास्ते बिहार जा रहे थे।
विज्ञापन
00000
मुख्य तस्कर आसाम का रहने वाला
पूछताछ में तस्करों ने बताया कि आसाम के एक मुख्य तस्कर के संपर्क में थे, जो उनको आए दिन दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित कई राज्यों में गांजा पहुंचाने के लिए रुपये देता था।