{"_id":"61f6ccb3d0db1d252f10b8ad","slug":"apply-for-exemption-from-election-duty-with-evidence-kushinagar-news-gkp4253632127","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी से मुक्ति के लिए साक्ष्य के साथ करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी से मुक्ति के लिए साक्ष्य के साथ करें आवेदन
विज्ञापन

- सीडीओ की तरफ से गठित समिति लेगी निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। विधानसभा चुनाव में ड्यूटी से मुक्ति के लिए सही कारण और साक्ष्य के साथ संबंधित कर्मचारी अपने कार्यालय अध्यक्ष के पास प्रार्थना पत्र दें। कार्यालय अध्यक्ष प्रार्थना पत्र की जांच कर रिपोर्ट सीडीओ को प्रस्तुत करें। उनकी आख्या के आधार पर समिति संबंधित कर्मचारी को चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने पर विचार करेगी।
इसकी जानकारी सीडीओ अनुज मलिक ने दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद में कार्यरत समस्त विभाग के कर्मचारियों की तैनाती मतदान अधिकारी के रूप में की गई है। सीडीओ ने बताया कि यदि कोई कर्मचारी चुनाव ड्यूटी कर पाने की स्थिति में न हो तो वह प्रार्थना पत्र उचित कारण एवं साक्ष्य सहित अपने कार्यालय अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत करे। यदि समिति की जांच में कार्मिक की ओर से प्रस्तुत तथ्यों में गलती पायी जाती है तो संबंधित कार्यालय अध्यक्ष का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह समिति सीडीओ की तरफ से गठित की गई है। चिकित्सकीय कारण की जांच के लिए गठित समिति में सीएमओ, पीडी, सीएमओ की ओर से नामित चिकित्साधिकारी, डीडीओ, डीआईओएस, बीएसए शामिल किए गए हैं।