फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Appearance of 17 roads will change, traffic will be easy

बदलेगी 17 सड़कों की सूरत, आवागमन होगा आसान

Tue, 16 Aug 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Appearance of 17 roads will change, traffic will be easy
बदलेगी 17 सड़कों की सूरत, आवागमन होगा आसान
विज्ञापन

पडरौना। जिले में कई साल से टूटी 17 सड़कों के कायाकल्प की उम्मीद जगी है। पनियहवा से लेकर खड्डा तक जल्द ही सड़क काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए महराजगंज जिले से खड्डा को जोड़ने वाली सड़क पर काम शुरू होगा। यह जानकारी सांसद विजय दुबे ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से जिले भर की कुल 17 सड़कों की मरम्मत, पुनर्निर्माण सहित अन्य कार्य की स्वीकृति मिल चुकी है। पनियहवा-खड्डा मार्ग का शिलान्यास रविवार को हुआ है।
विज्ञापन

जिले में पडरौना, कसया, हाटा सहित अन्य प्रमुख स्थानों को जोड़ने वाली कई सड़कें काफी खराब हो गई हैं। बरसात के दिनों में इन सड़कों पर चलना काफी मुश्किल हो रहा है। इससे परेशान होकर स्थानीय लोग बार-बार सांसद और क्षेत्रीय विधायकों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग उठाते रहे हैं। इसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रयास किया, जिससे सड़कों के काम को मंजूरी मिल सकी। रविवार को सांसद विजय दुबे, खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडेय ने पनियहवा-खड्डा मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए शिलान्यास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जिन सड़कों के काम की मंजूरी मिली है, उनमें खड्डा से पनियहवा, बलकुरिया पिपरा से सिसवा वाया नोनिया पट्टी, पिपराइच से बलकुड़िया, पकड़ियार से कौआसर, करमैनी से बरवा पाकड़ राजा, हेतिमपुर से गोबरही पिच रोड, रामकोला नौरंगिया से इमिलिया गेन्हुआ, मंशाछापर से सूरज नगर, हाटा से पिपराइच, अहिरौली होते हुए बोदरवार, एनएच 28 से जौरा सोनबरसा, सोनिया से बनकटा, अहिरौलीदान लख्खन घाट, मिठिया से कोपे जंगल, डुरिया इमिलिया सपही तिरवा होते हुए पगरा पगरी तक सड़कों को शामिल किया गया है।

ग्रामीण क्षेत्र में 17 सड़कों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में शामिल करके उनकी मरम्मत, निर्माण सहित अन्य कार्यों की मंजूरी शासन से मिली है। इन सड़कों का काम शुरू हो गया है। जिले में करीब 119 किलोमीटर सड़कें सुधर जाएंगी।
- विजय दुबे, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed