{"_id":"69f8f7dc1ee500fce7012d81","slug":"anjalis-cousin-took-her-along-by-luring-her-with-the-promise-of-earnings-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-159215-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कमाई का लालच देकर अंजलि को साथ ले गई थी फुफेरी बहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कमाई का लालच देकर अंजलि को साथ ले गई थी फुफेरी बहन
Tue, 05 May 2026 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 05 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। महराजगंज में गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र की तीनों महिलाओं की करतूत सुनकर लोग दंग रह गए हैं। उन्हीं में से कप्तानगंज कस्बे के पिपरा माफी की अंजलि भी है। अंजलि चौहान ने कस्बे के करन साहनी से तीन साल पूर्व ने प्रेम विवाह किया है। उसका कहना है कि उसे रुपये कमाने का लालच देकर फुफेरी बहन काजल ले गई गई थी। उसे गूंगी होने हाव-भाव प्रदर्शित करने के लिए कहा गया। उसे इस मामले की जानकारी नहीं थी।
बताया जाता है कि अंजलि जब किशोरी थी तो करन साहनी के साथ घर से निकल गई थी। इस मामले में करन के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी और उसे जेल भी जाना पड़ा था। उसके बाद अंजलि की शादी हुई थी। दोनों के बीच दो साल का बेटा लव है। करन मुंबई में रहकर काम करता है। पुलिस की गिरफ्त में आने बाद अंजलि ने करन के पास फोन पर बातचीत के दौरान बताया कि उसे कुछ जानकारी नहीं है। रुपये कमाने का लालच देकर बुआ की लड़की काजल लाई थी। सिर्फ इतना कहा था कि जो कहा जाएगा सिर्फ हां करना, कुछ बोलना मत।
इसी लालच में आकर मैं फंस गई हूं। इसकी जानकारी होने के बाद परिजन और मोहल्ले में महिलाओं की करतूत की दूसरे दिन चर्चा रही। पुलिस इन महिलाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, इस गिरोह का मास्टर माइंड महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के गौरी बढ़ैपुरवा गांव की लालती है।