फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Animal smuggler arrested by police

Kushinagar News: पशु तस्कर को पुलिस ने दबोचा

Thu, 29 Jan 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 29 Jan 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Animal smuggler arrested by police
गुरवलिया बाजार। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तुर्कपट्टी थाना पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम से जुड़े एक मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पहले से प्राथमिकी दर्ज था और उसकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार को तुर्कपट्टी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तबरेज आलम पुत्र अलीम निवासी बसहिया बनबीरपुर,थाना कोतवाली पडरौना, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम तथा धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस का कहना है कि आरोपी मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक अमरजीत चौहान के नेतृत्व में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed