फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   animal loaded container in city, turn down in canal

तेज गति से शहर में घुसा पशु लदा ट्रक, दोराची नाले में फंसा

Sat, 09 Jul 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
animal loaded container in city, turn down in canal
तेज गति से शहर में घुसा पशु लदा ट्रक, दोराची नाले में फंसा
विज्ञापन

हाटा। बृहस्पतिवार की आधी रात में पुलिस से बचने के लिए हाटा शहर में गोवंश से भरे ट्रक को चालक ने तेज गति से दौड़ा दिया। मेन मार्केट में निर्माणाधीन पुल के पास मिट्टी का ढेर होने से ट्रक अनियंत्रित होकर पुल के बगल में दुकान का बाहरी हिस्सा तोड़ते हुए नाले में फंस गया। तेज आवाज के कारण कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद उसमें सवार तस्कर और चालक फरार हो गए। ट्रक में लादे गए पशुओं को उतारने और नाले से ट्रक को बाहर निकालने में पुलिस को पूरी रात मशक्कत करनी पड़ी।
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की रात कसया पुलिस ने गोवंश से भरे ट्रक (कंटेनर) को पकड़ने के लिए हाईवे पर घेराबंदी की थी। इसकी जानकारी होने पर चालक ने ट्रक को हाटा की ओर मोड़ दिया। पशुओं से लदे ट्रक के हाटा की ओर आने की सूचना मिलते ही हाटा पुलिस ने केन यूनियन चौराहे के पास ट्रकों को खड़ा करा दिया। हाईवे पर पुलिस की मौजूदगी देख चालक ने ट्रक को मेन मार्केट में घुसा दिया। शहर के अंदर संकरा रास्ता होने के बाद भी ट्रक की गति में कोई कमी नहीं आई। शहर में इतनी तेज रफ्तार से ट्रक को भागता देख हर कोई दंग रह गया। अभी कोई कुछ समझ पाता, तब तक दोराची नाले के पास बन रहे पुल के पास मिट्टी के ढेर से ट्रक असंतुलित हो गया। पुल के बगल में स्थित दुकान का चबूतरा तोड़ते हुए ट्रक नाले में फंस गया। रात काफी होने के बाद भी तेज आवाज के कारण वहा लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के ऊपर चढ़कर देखा तो उसमें गोवंश लादे गए थे। ट्रक को वहां से निकालने के लिए पुलिस ने क्रेन और जेसीबी मंगाया, लेकिन ट्रक निकल नहीं पाया। पुलिस ने ट्रक का फाटक खोल कर उसमें लादे गए 24 गोवंशों को मुक्त कराया। उसके बाद ट्रक को वहां से निकलवा कर थाने पहुंची।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि ट्रक में ठूस कर लादे गए 24 गोवंशों को मुक्त कराया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। गोवध अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed