फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Angry villagers blocked the road due to non-restoration of power supply

Kushinagar News: बिजली आपूर्ति बहाल न होने से नाराज गांववालों ने की सड़क जाम

Thu, 06 Jun 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 06 Jun 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers blocked the road due to non-restoration of power supply
पकड़ियार बाजार। बीते सप्ताह आंधी-तूफान से प्रभावित हुई बिजली आपूर्ति एक सप्ताह बाद भी बहाल नहीं हो सकी है। इससे गर्मी के मौसम में परेशान गांववालों ने बुधवार को बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग को लेकर खैरटिया चौराहे पर नौरंगिया मार्ग को जाम कर दिया। विधायक और एसडीओ के दो घंटे में बिजली आपूर्ति चालू कराने के आश्वासन पर गांववालों ने जाम खत्म किया। सड़क जाम होने के कारण आवागमन में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


विद्युत उप केन्द्र कोटवा से टेढ़ी, खैरटिया, शीतलापुर, कलवारीपट्टी, चरिघरवा, सौरहा खुर्द, जगदेवा, राजमन छपरा, दोकरी गांव की बिजली आपूर्ति होती है। बीते सप्ताह आंधी से पोल और तार टूट गये थे। उसके बाद से ही बिजली आपूर्ति बंद है। गांव के लोग जब भी बिजली निगम से आपूर्ति बहाल करने की बात करते हैं तो एक-दो दिन के अंदर सप्लाई चालू करने का आश्वासन दिया जाता हैं। काफी दबाव पर कुछ काम करा गांववालों को शांत कराने का कार्य किया जा रहा था। बुधवार को बार-बार मिल रहे आश्वासन से नाराज चार गांवों के लोगों ने खैरटिया नहर पुल पर नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग और पडरौना-झुलनीपुर मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। नाराज लोग अफसरों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। गांववालों के साथ सड़क जाम कर बैठे खैरटिया के प्रधान प्रतिनिधि जाकिर अंसारी और ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष महेन्द्र पांडेय ने नाराजगी जताते हुए बिजली आपूर्ति चालू नहीं होने तक सड़क जाम रखने की चेतावनी दी। मौके पर पहुंची पुलिस जाम समाप्त करने को लेकर मान-मनौव्वल करती रही, लेकिन लोग अपनी मांग पर कायम रहे। महेंद्र पांडेय ने विधायक विवेकानंद पांडेय और एसडीओ को इसकी सूचना दी। दोनों मौके पर पहुंचे और दो घंटे के अंदर आपूर्ति बहाल कराए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद गांववालों का गुस्सा शांत हो सका और सड़क जाम समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed