{"_id":"646d038fed5c3918be06c7fa","slug":"anchal-will-represent-ayodhya-university-in-boxing-kushinagar-news-c-7-1-178389-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खेलो इंडिया में अयोध्या विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी आंचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खेलो इंडिया में अयोध्या विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी आंचल
Tue, 23 May 2023 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 23 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
आंचल सिंह, बॉक्सिंग खिलाड़ी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या के ध्यानार्थ
फोटो है।
50 किलोग्राम भारवर्ग में कुशीनगर के देवरिया देहात की रहने वाली मुक्केबाज आंचल का हुआ है चयन
24 मई से तीन जून तक होगी तृतीय ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। प्रदेश के अलग-अलग शहरों में 24 मई से तीन जून तक आयोजित होने वाली तृतीय ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया प्रतियोगिता में कुशीनगर की खिलाड़ी आंचल भी हिस्सा लेंगी। वह बॉक्सिंग की 50 किलोग्राम भार में प्रतिभाग करेंगी। आंचल इस प्रतियोगिता में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या का प्रतिनिधित्व करेंगी। वह इसके पहले मुक्केबाजी में कई पुरस्कार जीत चुकी हैं। इस प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर खेल से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
24 मई से तीन जून तक गोरखपुर, बनारस, लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर और नोएडा में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता की मेजबानी उत्तर प्रदेश कर रहा है। इसमें बॉक्सिंग के अंतर्गत 50 किलोग्राम भार वर्ग में आंचल सिंह को चयनित किया गया है।
कुशीनगर जनपद के देवरिया देहात की रहने वाली आंचल वर्ष 2018 में पंजाब में आयोजित सेकेंड जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत चुकी हैं। वर्ष 2021 में सोनीपत (हरियाणा) में यूथ महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक और दिसंबर 2022 में हुई एमडीयू विश्वविद्यालय रोहतक (हरियाणा) में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय की थीं। खेलो इंडिया के तहत कुशीनगर जनपद में बॉक्सिंग का खेल शामिल किया गया है।
विज्ञापन
उनकी इस उपलब्धि पर हाटा के विधायक मोहन वर्मा, हाटा के एसडीएम वरुण कुमार पांडेय, जिला क्रीड़ाधिकारी रवि निषाद, हाटा के चेयरमैन रामानंद सिंह, आरके बॉक्सिंग क्लब के अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल, हाजी सादाब खान, राजेश कुमार गुप्ता, राहुल कुमार गुप्ता, पंकज गुप्ता, आदित्य चौहान आदि ने बधाई दी है।