{"_id":"6484b77df5c421495803cf40","slug":"an-woman-died-by-snake-bite-kushinagar-news-c-7-1-201504-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बकरी चराने गई महिला की सर्पदंश से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बकरी चराने गई महिला की सर्पदंश से मौत
Sat, 10 Jun 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
समउर बाजार। बकरी चराने गई पिपरा कनक गांव की एक महिला को किसी सर्प ने डस लिया। घर पहुंचकर उसने परिवार के लोगों को बताया। परिजन से अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि वह गिरकर बेहोश हो गई। परिवारवाले उसे फाजिलनगर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक निवासी गोपाल प्रसाद की पत्नी प्रमिला देवी (32) शनिवार को दोपहर में गांव के दक्षिण एक बगीचे में बकरी चराने गई थीं। वह बगीचे में रखे पुआल पर जैसे ही बैठीं, उसमें छिपे एक सर्प ने उन्हें डस लिया।
वह गिरती-पड़ती किसी तरह अपने घर पहुंचीं और परिवारवालों को जानकारी दी। इसके बाद गिरकर बेहोश हो गईं। परिजन फाजिलनगर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान मजीबुल होदा ने बताया कि इस महिला की सास को भी करीब तीन साल पहले उसी बगीचे में सर्प ने डस लिया था, जिससे उनकी भी मौत हो गई थी। प्रमिला के पति गोपाल प्रसाद रोजगार के सिलसिले में पुणे कमाने गए हैं। प्रमिला अपनी दो बेटियों व एक बेटे के साथ घर पर रहती थीं।
00000
राकेश कुमार गौंड़ ।