फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   An old man was killed by hitting him with a brick for not paying the due amount

Kushinagar News: बकाया पैसा न देने पर बुजुर्ग की ईंट से मारकर हत्या

Mon, 05 May 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 05 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
An old man was killed by hitting him with a brick for not paying the due amount
कसया। सिसवा महंथ के पास झूम चौराहा पर शराब की दुकान के पीछे सामान का पैसा नहीं देने पर दुकानदार ने ईंट से सिर पर वार कर बुजुर्ग की हत्या कर दी। रविवार को सुबह इसकी जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और फाॅरेंसिक टीम ने जांच के लिए साक्ष्य जुटाए। आरोप के आधार पर दुकानदार समेत चार लोगोंं को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। कसया थाना क्षेत्र के सिसवा महंथ गांव निवासी 58 वर्षीय रमाकांत सिंह शनिवार की शाम को घर से शराब पीने के लिए देसी शराब की दुकान पर गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो घर वाले शराब भट्ठी भी पहुंचकर खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला। रविवार को सुबह लोगों ने बताया कि शराब की दुकान के पीछे रमाकांत की लाश पड़ी है। बुजुर्ग के चेहरे से खून निकल रहा था, सिर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

मृतक के बेटा राजकुमार ने शराब के दुकान के पास चिखना बेचने वाले पर उधार का रुपया नहीं देने पर ईंट से वार कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। हालांकि, पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही। दुकानदार समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि शराब की दुकान के पीछे लाश मिली है। घर वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। जांच की जा रही है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed