{"_id":"649b30ef923519fbb3049064","slug":"an-old-man-cut-by-train-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-595-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
Wed, 28 Jun 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो है।
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। गोरखपुर-कप्तानगंज रेल मार्ग पर खुरहुरिया व घोड़ादेउर गांव के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव खुरहुरिया निवासी वैकुंठीनाथ पटेल (62) मंगलवार की सुबह करीब चार बजे खेत की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान वे एक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें समय पर इलाज नहीं मिलने की वजह से घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। सुबह होने पर रेलवे लाइन की तरफ गए लोगों ने रेल लाइन पर उनका शव को देख परिजनों और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे आरपीएफ के कांस्टेबल इंद्रजीत यादव शव रेलवे ट्रैक के बीच हटवाया।
कुछ देर बाद पहुंची अहिरौला बाजार थाने के एसआई अंकित कुमार शुक्ला, हेड कांस्टेबल इंद्रजीत यादव, धर्मेंद्र कुमार, रवि कुमार ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।