फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Allegations of irregularities in the lease agreement lead to an uproar.

Kushinagar News: पट्टे में अनियमितता का आरोप, हंगामा

Sat, 13 Dec 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 13 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in the lease agreement lead to an uproar.
कप्तानगंज। तहसील सभागार में शुक्रवार की दोपहर में राजमंदिर ताल के मत्स्य पालन को लेकर पट्टा होना था। इसमें लोगों ने पट्टा आवंटन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसके बाद एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

तहसीलदार चंदन शर्मा की मौजूदगी में पट्टा आवंटन के लिए तीन आवेदन प्रस्तुत हुए। न्याय पंचायत स्तर की समिति के शैलेश निषाद ने पट्टा आवंटन में अनियमितता का आरोप लगाकर विरोध करने लगे।
विज्ञापन

इसके बाद वे अपने साथियों के साथ तहसीलदार कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। जबकि तहसीलदार ने कहा कि पट्टा तीन स्तर से करना था ग्राम समिति, न्याय पंचायत समिति और ब्लॉक समिति। इसमें जिस ग्राम सभा का पट्टा होना है। यदि ग्राम सभा समिति का आवेदन आता है तो उसको प्राथमिकता दी जाती है। इस पर ग्राम सभा समिति का आवेदन आया था उसी को स्वीकृत किया गया है। सूचना पर आए कप्तानगंज एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने आश्वासन देकर धरना समाप्त हो गया। एसडीएम ने कहा कि शिकायती पत्र मिला है जांच कर नियमानुसार कार्रवाई किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed