फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Allegations of Indecent Remarks Against CM at Election Rally

Kushinagar News: चुनावी जनसभा में सीएम पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

Mon, 27 Apr 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 27 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Allegations of Indecent Remarks Against CM at Election Rally
फाजिलनगर। हियुवा नेताओं ने रविवार को पटहेरवा पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव के दौरान आयोजित नुक्कड़ सभा के दौरान सपा के एक नेता पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। हियुवा नेता चंद्र प्रकाश यादव ‘चमन’ व भाजपा नेता सुनील बर्नवाल की तरफ से पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि फाजिलनगर में अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर सपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित नुक्कड़ सभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री पर अमर्यादित शब्दों के प्रयोग किया गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करती है। बताया जाता है कि मंच पर एक पूर्व राज्य मंत्री भी मौजूद रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed