{"_id":"638b8a840a1fd6351f11d561","slug":"allegations-of-cheating-in-the-name-of-job-kushinagar-news-gkp4596332111","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बिजई छपरा निवासी एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार पर रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगाकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
विजई छपरा निवासी शेषनाथ ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि कुबेरनाथ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी उसके दूर के रिश्तेदार ने जनवरी 2018 में रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर उसने घर का आभूषण और खेत बंधक रखकर नौकरी के नाम पर तीन लाख 90 हजार रुपये दे दिया। उसने आरोप लगाया है कि रिश्तेदार जुलाई माह में पोस्टिंग लेटर देकर ट्रेनिंग करने की बात कह कर उसे बंगाल ले गया। शेषनाथ के मुताबिक वहां प्राइवेट के तौर पर रेल कारखाने में कार्य कराए जाने लगा। कार्य करने के कुछ दिन बाद रेल के कर्मचारियों को नियुक्ति लेटर दिखाया तो उन्होंने उसे फर्जी बताया। तब उसे नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी किए जाने की जानकारी हुई। बंगाल से घर पहुंचकर परिवार के लोगों से आपबीती बताई। इसे लेकर गांव और थाने पर पंचायत हुई कि नौकरी के नाम पर लिए पैसे को लौटाना है।उ सका आरोप हैं कि रिश्तेदार ने दो लाख 90 हजार रुपये लौटा दिए और बाकी के पैसे कुछ दिनों के अंदर देने की बात कही थी, लेकिन समयावधि बीतने के चार वर्ष बाद भी एक लाख रुपये नहीं दे रहा है। एक चेक दिया गया जो खाते में पैसा न होने से बैंक से वापस आ गया। उसने आरोप लगाया है कि बाकी पैसे मांगने पर धमकी दी जा रही है। इस संबंध में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि जांच कर विविध कार्रवाई की जाएगी।