{"_id":"6a330a0b7135110120052935","slug":"allegation-that-200-names-are-missing-from-the-panchayat-voter-list-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-161979-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पंचायत मतदाता सूची से 200 लोगों के नाम गायब होने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पंचायत मतदाता सूची से 200 लोगों के नाम गायब होने का आरोप
Thu, 18 Jun 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। क्षेत्र के नरहवां अचरज दूबे के करीब दो सौ लोगों का नाम पंचायत मतदाता सूची से गायब हैं। बुधवार को नाराज लोगों ने एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। लोगों का आरोप हैं कि मतदाता सूची तैयार करने के दौरान लापरवाही व अनियमितता बरती गई हैं। इसके लिए जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।एसडीएम तमकुहीराज ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दे नाराज लोगों को शांत कराया।
दुदही ब्लॉक के नरहवा (अचरज दुबे) गांव निवासी करीब दो सौ लोगों का नाम तैयार कराई गई नवीन पंचायत मतदाता सूची से नाम गायब हैं। लोगों का आरोप हैं कि निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद मतदाता सूची से नाम गायब हैं। लोगों का आरोप हैं कि पंचायत मतदाता सूची तैयार करने के दौरान लापरवाही व अनियमितता बरती है और दबाव में करीब दो सौ मतदाताओं का नाम सूची से गायब। जबकि पीड़ित लोगों ने सूची तैयार होने के दौरान निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया। पूर्व की मतदाता सूची में इनका नाम मौजूद है। बावजूद इसके पंचायत मतदाता सूची से नाम गायब हैं। नाराज़ ग्रामीणों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने व लापरवाही व अनियमितता बरतने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। प्रदर्शन की जानकारी के बाद मौके पर आई एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा को ज्ञापन सौंप जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान धर्मेंद्रमणि चतुर्वेदी, विनोद सिंह पटेल, डॉ प्रभु गुप्ता, अमित पटेल, संतोष कुमार, किशोर प्रसाद आदि मौजूद रहे।