फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Allegation of serving keema-kebab in the name of veg biryani, police engaged in investigation

Kushinagar News: वेज बिरयानी के नाम पर कीमा-कबाब परोसने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 16 Oct 2024 04:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 16 Oct 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Allegation of serving keema-kebab in the name of veg biryani, police engaged in investigation
पडरौना। शहर के कसेरा टोली मोड़ पर ठेला लगाकर वेज बिरयानी बेचने वाले बाराबंकी निवासी दुकानदार की कुछ युवकों ने सोमवार की देर शाम पिटाई कर दी। आरोप था कि दुकानदार वेज बिरयानी की आड़ में लोगों को कीमा-कबाब खिला रहा था। युवकों ने यह भी आरोप लगाया कि दुकानदार दूसरे समुदाय का है और वह लोगों की आंखों में धूल झोंककर भोला वेज बिरयानी के नाम से दुकान चला रहा है। दुकानदार की पिटाई की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर आ गई और दुकानदार को अपने साथ कोतवाली ले गई। मंगलवार को इस मामले में शहर के भाजपा नेता व कुछ युवकों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलने के बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले का निवासी एक युवक पिछले कई वर्षों से पडरौना शहर के कसेरा टोली मोड़ पर ठेला लगाकर वेज बिरयानी की दुकान चलाता है। उसके दुकान पर कई अन्य लोग भी काम करते हैं। सोमवार की देर शाम उसके दुकान पर पहुंचे कुछ युवक कीमा-कबाब खिलाने का आरोप लगाते हुए कहासुनी करने लगे। यह सुनते ही तमाम लोग वहां पर जुट गए और दुकानदार की आईडी मांगने लगे। आईडी नहीं दिखाए जाने पर युवकों ने दुकानदार की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इससे कुछ मिनट के लिए मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया।तभी कोतवाली से दौड़ते हुए कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को शांत कराते हुए दुकानदार को ठेला समेत अपने साथ कोतवाली लेते गए। देर रात तक इस मामले में किसी ने पुलिस को तहरीर भी नहीं दी। अगले दिन मंगलवार को भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू, रितिक सिंह गौतम, सनत पांडेय, धवन जायसवाल, रामबालक दास त्यागी, नूतन दुबे, अरूण पांडेय, कार्तिक मिश्रा व नितेश कुशवाहा कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएसएस से जुड़े विशाल प्रताप सिंह ने इस मामले में तहरीर देकर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। तहरीर में विशाल ने भी आरोप लगाया है कि दुकानदार खुद को हिंदू बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था और वेज बिरयानी के नाम पर वह कबाब व चर्बी का तेल मिलाकर कबाब पराठा खिला रहा था। इस संबंध में इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed