फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   aid matterial distributed in flood victim

पिपराघाट के बाढ़ पीड़ित 646 परिवारों में बांटी गई राहत सामग्री

Sat, 01 Aug 2020 06:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
aid matterial distributed in flood victim
जंगलीपट्टी गांव में बाढ़ राहत केंद्र पर राहत सामग्री का वितरण करते एसडीएम व अन्य। - फोटो : KUSHINAGAR
पिपराघाट के बाढ़ पीड़ित 646 परिवारों में बांटी गई राहत सामग्री
विज्ञापन

तमकुहीरोड। प्रशासन की तरफ से शनिवार को रकबा जंगलीपट्टी गांव में राहत सामग्री वितरित की गई। पिपराघाट के सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित चार गांवों के 646 परिवारों में राहत सामग्री बांटी गई।
सेवरही ब्लॉक के छह ग्राम सभाओं के बारह गांव इस साल सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित रहे हैं। तहसील प्रशासन के रिपोर्ट के मुताबिक बाढ़ प्रभावित लोगों की आबादी 8850 रही है। शुक्रवार को अहिरौलीदान के डीह टोला में 232 परिवारों में राहत सामग्री का वितरण किया गया था। शनिवार को रकबा जंगलीपट्टी बाढ़ राहत केंद्र पर प्रशासन की ओर से मोतिराय टोला के 87, नरवा टोला के 129, देवनारायन टोला के 204 और शिव टोला 226 परिवारों समेत कुल 646 परिवारों में दस किलोग्राम आटा, दस किलोग्राम चावल, पांच किलोग्राम लाई, दो किलोग्राम भुना चना, दो किलोग्राम अरहर की दाल, दस किलोग्राम आलू प्याज आदि जरूरी सामग्री का वितरण कराया गया।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम एआर फारुखी, तहसीलदार रामप्यारे, नायब तहसीलदार विकास कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान विद्यासागर सिंह, जयंत गुप्ता, ओमप्रकाश प्रसाद, अश्विनी राय, सुरेश गुप्ता, जयनाथ शर्मा, धर्मेंद्र प्रजापति, दीपू जायसवाल, जाकिर हुसैन, जयगोविंद, विनोद गौतम, बृजेश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों को दी जरूरी सामग्री
पडरौना। शनिवार को भुइंधरवा के पास बांध पर रह रहे बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री वितरित की गई। मुहम्मद जहिरुद्दीन, बैजनाथ सिंह, फैजुल हक, आफताब आलम, इंजीनियर संदीप आदि ने बंधे पर रह रहे बाढ़ पीड़ितों में चूड़ा, गुड़, चावल, आटा, भूजा, बिस्कुट, मच्छरदानी आदि का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed